विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में रबी बुवाई के लिए उन्नत बीजों की बिक्री शुरू, सभी किसान कर सकेंगे खरीदारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:41 PM (IST)

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ने रबी की बुवाई के लिए उन्नत बीजों की बिक्री शुरू की है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रबी बुवाई हेतु उन्नत बीजों की बिक्री शुरू।

  2. गेहूं, सरसों, चना, मसूर के बीज उपलब्ध।

  3. किसान निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज खरीदें।

जागरण संवाददाता, मेरठ। रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बिक्री शुरू की है। पुराने परिसर स्थित बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं की उन्नत प्रजातियों के साथ सरसों, चना और मसूर के बीज निर्धारित दरों पर मिल रहे हैं। वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

बीज बिक्री केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एलके गंगवार ने बताया कि अधिक उत्पादन के लिए उन्नत प्रजातियों के चयन के साथ गुणवत्तायुक्त बीज का उपयोग जरूरी है। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त कृषि विज्ञानियों के साथ किसानों के हित और उनकी आय दोगुनी करने के उपायों पर मंथन कर रहे हैं। शोध निदेशालय विश्वविद्यालय फार्म पर विशेषज्ञों और विज्ञानियों की देखरेख में बीज उत्पादन कराता है। बाद में बीज विधायन संयंत्र में प्रसंस्करण कर उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार किए जाते हैं।

गेहूं की उपलब्ध प्रजातियां

केंद्र पर गेहूं की डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-370, डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-222, पीबीडब्ल्यू-826, पीबीडब्ल्यू-752, पीबीडब्ल्यू-872, डब्ल्यूडीबीडब्ल्यू-173, पीबीडब्ल्यू-226, डब्ल्यूएच-1270, जेकेडब्ल्यू-261, एचडी-3385 और एचडी-3386 प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। सरसों, चना और मसूर के बीज भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।

पैकिंग और निर्धारित दरें

गेहूं के बीज की पैकिंग 40 किलो, सरसों की आधा किलो तथा चना और मसूर की पांच-पांच किलो है। गेहूं 60 रुपये प्रति किलो, काली सरसों 140 रुपये और पीली सरसों 130 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। मसूर 155 रुपये और चना 130 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। किसान पुराने परिसर स्थित केंद्र से खरीदारी कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, बिक्री 22 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- आलू बीज पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, कुफरी किस्म लेने पर प्रति क्विंटल 1000 रुपये का लाभ

यह भी पढ़ें- किसानों को एक ही जगह मिलेंगे बीज और कृषि यंत्र, गोधना में बनेगा 1.50 करोड़ का किसान कल्याण केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।