Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ISI से जुड़े हैंडलर के लिए काम करने वाले मेरठ के दो युवक गिरफ्तार, छावनी क्षेत्र की रेकी कर भेजते थे वीडियो

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:49 AM (IST)

    मेरठ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैंडलर के लिए काम करने वाले साकिब उर्फ डेविल और अरबाब को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेरठ। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े गैंग्सटरों का हैंडलर बनकर काम करने वाले साकिब उर्फ डेविल एवं अरबाब भी अगवानपुर परीक्षितगढ़ के रहने वाले। साकिब अगवानपुर में नाई की दुकान करता है।

    इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालता था। इसी बीच पाकिस्तानी गैंग्सटर के संपर्क में आया और टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी हैंडर से जुड़कर वीडियो भेजने लगा। उसने गांव के ही अरबाब को भी इस धंधे में साथ लगा लिया था।

    उससे पहले भी जनपद में सुहैल, गणेश और आजाद राजपूत को पुलिस पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा होने की वजह से पकड़ चुकी है। साफ हो गया कि पाकिस्तानी हैंडलर लगातार मेरठ के युवकों को अपने साथ जोड़कर छावनी क्षेत्र की जानकारी जुटा रहे है।

    शुक्रवार को एटीएस की टीम ने परीक्षितगढ़ के अगवानपुर निवासी साकिब उर्फ डेविल और अरबाब समेत चार को पकड़ा है। दोनों ही आरोपित पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़कर यहां की वीडियो भेज रहे थे। साकिब गांव में नाई की एक छोटी सी दुकान करता था।

    पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़कर वह नोएडा में रहने लगा था। साकिब और अरबाब ने छावनी क्षेत्र के अलावा गंगा बैराज तक की वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी है। उससे पहले भी जांच एजेंसियां पाकिस्तान के दो गैंग्सटर सरदार सरफराज डोगर और शहजाद भट्टी से जुड़े युवकों को पकड़ चुकी है।

    सरफराज डोगर ने बिजनौर के सुहैल और गणेश गिरी को जोड़ा, जबकि शहजाद भट्टी ने हापुड़ के अजीम राणा और मेरठ के जेई गांव निवासी आजाद राजपूत को जोड़ा। यह सभी गैंग्स्टर का हैंडलर बनकर काम कर रहे थे। बिजनाैर का सुहैल बिहार के गणेश गिरी के साथ जानी थाना क्षेत्र में सुभारती यूनिविर्सटी के पीछे एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

    खबरें और भी

    यही से ही युवकों को वीडियो बनाने के लिए ट्रेंड किया जा रहा था। शास्त्रीनगर का गगन प्रजापति भी उक्त दोनों के संपर्क में यहीं से आया था। इसी कड़ी में साकिब और अरबाब का नाम भी जुड़ गया है।

    पाकिस्तानी हैंडलर मेरठ के युवकों को ही अपने जाल में फंसाकर वीडियो बनवा रहे है। ऐसे में इंटेलीजेंस को अलर्ट कर दिया है। साथ ही सूचना मंत्र मजबूत करने के आदेश दिए गए है।

    यह भी पढ़ें- चलता-फिरता पासपोर्ट ऑफिस: मेरठ, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में चलेगा मोबाइल वैन अभियान; अप्वाॅइंटमेंट वेटिंग हाेगी कम