Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ कैंट क्षेत्र में उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन, पुलिस और सेना अलर्ट; SSP ने गठित की तीन टीम

    By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:21 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ छावनी क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस और सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. मेरठ छावनी में तीन दिन से उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन।

    2. ड्रोन में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे होने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। छावनी क्षेत्र में तीन दिन से उड़ रहे संदिग्ध ड्रोनों की पुलिस और सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और सेना रात में पहरेदारी कर रहे हैं। सेना ने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में सूचना साझा की, जिसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।

    सोशल मीडिया पर ड्रोन के वीडियो वायरल 

    छावनी क्षेत्र में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार रात दस बजे के बाद दो बड़े ड्रोन उड़ते देखे गए। इनमें से एक ड्रोन काफी ऊंचाई पर था जबकि दूसरा नीचे उड़ रहा था। कुछ लोगों ने इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वीडियो सामने आने पर सेना ने छावनी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। लगातार तीन दिन रात के समय उड़ रहे ड्रोन इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं।

    आर्मी इंटेलीजेंस अलर्ट हो गई है और इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आशंका है कि ड्रोन में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे या नाइट विजन उपकरण लगे हो सकते हैं। सेना ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से जानकारी साझा की।

    एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि सेना के अधिकारियों ने ड्रोन उड़ने की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम गठित की गई है।

    वायरल कर दिए युवती के फोटो, रिपोर्ट दर्ज 

    मेरठ : एक युवती थाना लोहियानगर पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद आरोपित ने वाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान उसने फोटो ले लिए। इन फोटो को एआइ से अश्लील बनाकर उसने उसे तथा वाट्सएप चेट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    इसके बाद उसने कई बार में उससे एक लाख रुपये वसूल लिए। आरोपित ने और रुपये मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर उसने इंटरनेट पर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर वायरल कर दिए। थाना लोहियानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।