चीनी के दामों में उछाल पर प्रशासन सख्त, डीएम ने कहा-कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा करना बर्दाश्त नहीं
डीएम डॉ. वीके सिंह ने चीनी के बढ़ते दामों पर सख्ती दिखाते हुए मिलों को सीधे पंजीकृत थोक विक्रेताओं को ...और पढ़ें

प्राथमिक विद्यालय दादरी में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन और अन्य अधिकारी। सौजन्य सूचना विभाग
HighLights
डीएम ने चीनी मिलों को सीधे थोक विक्रेताओं को आपूर्ति का निर्देश दिया।
कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण, मतदाता शिविरों का निरीक्षण।
जागरण संवाददाता, मेरठ। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में चीनी के फुटकर मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चीनी मिलों के अध्यासी तथा यूनिट हैड के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के आदेश के मुताबिक मिलें केवल होल सेलरों को ही सीधे चीनी उपलब्ध कराएंगी। इसमें मनमानी, बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी को पैदा किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि मिलें एजेंट, ब्रोकर प्रथा को समाप्त करें। जो होलसेलर पोर्टल पर पंजीकृत है, उनको सीधे चीनी उपलब्ध कराई जाए। ऐसा न करने पर उन्होंने मिलों के विरुद्ध भी कार्रवाई की चेतावनी दी। चीनी डीलरों को भी उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करें और सीधे मिलों से चीनी लें। पर्याप्त स्टाक के बावजूद यदि मिली चीनी उपलब्ध नहीं कराती है तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में करें।बैठक में एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर समेत विभिन्न अधिकारी शामिल रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस : मात्र दस शिकायतों का निस्तारण
मेरठ : सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डा. वी के सिंह 159 शिकायतों की सुनवाई की। दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तायुक्त समाधान करने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति में सहयोग करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान चकरोड पर अवैध कब्जा, पेंशन, पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास विभाग, चकबंदी संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई।
विशेष शिविर में बूथों पर पहुंचे मतदाता
मेरठ : भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जनपद के सभी मतदान बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित बीएलओ नवीनतम मतदाता सूची और आवश्यक आवेदन फार्मों के साथ उपलब्ध रहे। इस दौरान एसआइआर के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वी के सिंह ने सलावा, दादरी समेत कई गांवों में बूथ पर पहुंचकर विशेष शिविर के दौरान गतिविधियों का निरीक्षण किया।बीएलओ को दिशा निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे।
