आवास विकास की नई टाउनशिप में प्रस्तावित है 12 गांवों की भूमि, डा. सोमेंद्र तोमर ने उठाई सर्किल रेट वृद्धि की मांग
राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से मेरठ में आवास विकास परिषद की नई टाउनशिप में शामिल 12 गांवों के ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
डा. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से सर्किल रेट बढ़ाने का आग्रह किया।
मेरठ में आवास विकास की नई टाउनशिप 12 गांवों में प्रस्तावित।
किसानों को भूमि अधिग्रहण में नुकसान से बचाने के लिए यह मांग।
जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र विभाग) डा. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से मिलकर आवास विकास परिषद की नई टाउनशिप में शामिल 12 गांवों के सर्किल रेट को भी अन्य क्षेत्रों की भांति बढ़वाने का आग्रह किया।
उन्होंने किसानों के ज्ञापन के साथ अपना पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के गगोल, नरहाड़ा, जुर्रानपुर, ततीना समेत 12 गांवों की भूमि में आवास विकास परिषद की नई टाउनशिप प्रस्तावित है। इसकी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बताया कि जनपद में 25 से 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट वृद्धि भी प्रस्तावित है।
जिला प्रशासन ने विकास योजनाओं से आच्छादित गांवों और क्षेत्रों की सूची मांगी है, ताकि इन गांवों में कृषि भूमि के सर्किल रेट न बढाए जाएं। ऐसे में किसानों को नुकसान होगा तथा उनमें आक्रोश फैलने की आशंका है। राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से किसानों की मांग पर विचार करने का आग्रह किया। वि.
