Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में उत्पीड़न से तंग आकर घर की तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 03:04 PM (IST)

    मेरठ में प्रेमी के उत्पीड़न से तंग आकर एक किशोरी घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। आरोपी जुनैद ने नाम बदलकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और यौन शोषण किया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. आरोपित जुनैद ने नाम बदलकर किया यौन शोषण, शादी का दिया झांसा।

    2. जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धरपकड़ को पुलिस की दो टीमें लगीं।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रेमी के उत्पीड़न से तंग आकर एक किशोरी घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। करीब डेढ़ साल पहले मवाना के जुनैद ने नाम बदलकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया।

    शनिवार को किशोरी को उसके भाई ने जुनैद के साथ घर पर पकड़ा था। इसके बाद डांट-फटकार कर जुनैद को वहां से भगा दिया था। रविवार को जुनैद से फोन पर बात करने के बाद किशोरी ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। स्वजन ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसके दोनों पैरों और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है।

    मूलरूप से मवाना के एक गांव निवासी किशोरी की मां और पिता के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण मां चार बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। इसी दौरान मवाना के एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले जुनैद ने नाम बदलकर किशोरी के साथ दोस्ती कर ली। वह उस समय कक्षा दस की पढ़ाई कर रही थी। शादी का झांसा देकर जुनैद ने उसके साथ संबंध बनाए।

    लगभग डेढ़ साल से वह उसका यौन शोषण कर रहा था। किशोरी की मां को इसकी जानकारी मिली तो वह बच्चों के साथ मेडिकल क्षेत्र की एक कालोनी में किराये पर मकान ले लिया। इसके बाद भी जुनैद ने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा और उसके नए घर में भी आने लगा।

    शनिवार को परिवार के सदस्य काम पर गए थे। इसी बीच जुनैद भी घर पर आ गया। कुछ देर बाद किशोरी का भाई घर पर वापस आया तो उसने जुनैद को डांट-फटकारकर भगा दिया था। तभी से किशोरी डिप्रेशन में थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 3600 रुपये के लिए राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या, आरोपित ने ईंट से सिर पर वार कर नाले में दिया धक्का

    रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परिवार के लोग उससे बात कर रहे थे। इसी दौरान जुनैद की काल आने पर वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वह घर की तीसरी मंजिल पर जाकर नीचे कूद गई। सीओ शुचिता सिंह ने किशोरी के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपित जुनैद के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी धरपकड़ को पुलिस की दो टीमें लगी हैं।

    मतांतरण के लिए जुनैद ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था

    घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही भी पीड़ित किशोरी से मिलने मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जुनैद ने मतांतरण के लिए ही किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। इसमें जुनैद का पिता आबिद भी सहयोग कर रहा था। उन्होंने जुनैद और उसके पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।