विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बरसात का आरेंज अलर्ट जारी, शनिवार रात तक 100 मिलीमीटर को पार सकता है बरसात का आंकड़ा

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 05 Sep 2026 02:58 PM (IST)

मेरठ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें शनिवार रात तक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश ...और पढ़ें

दिल्ली रोड पर जलभराव व फंसे वाहन। जागरण

दिल्ली रोड पर जलभराव व फंसे वाहन। जागरण

HighLights

  1. मेरठ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

  2. शनिवार रात तक 100 मिमी वर्षा की संभावना।

  3. जलभराव और गड्ढों से आवागमन में बाधा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भादों में भी सावन की तरह मूसलधार बरसात देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। रात तक भारी बरसात की आशंका जताई गई है। सुबह से ढाई बजे तक 50 मिलीमीटर से अधिक बरसात हो चुकी, ऐसे में बाहर जरूरी हो, तभी बाहर निकालना चाहिए। शहर के कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सीएमग्रिड सड़कों के निर्माणकार्य चलने के कारण आरटीओ रोड, कचहरी रोड, नई सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बरसात में हादसों का सबब बन रहे हैं।


मानसून इस बार मेरठ और आसपास के क्षेत्रों पर मेहरबान है। रिकार्ड बरसात देखने को मिली है। 25 अगस्त से आरंभ हुई ब्रेक की स्थिति दो सितंबर को समाप्त हो गई है। जिसके बाद से लगातार बरसात देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच सितंबर को मेरठ और एनसीआर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मानसून ट्रफ इस क्षेत्र पर केंद्रित है। रात तक बरसात का आंकड़ा 100 मिलीमीटर को पार सकता है। दो-तीन दिनों से लगातार बरसात से गर्मी गायब हो गई है। एक जून से अब तक 1150 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। बतातें चलें कि 29 अगस्त से भादो आरंभ हो गया है। इसके पहले सावन में भी झमाझम मेघ बरसे थे।