Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में होटल पर छापा लगते ही मच गई खलबली, पुलिस ने तीन कपल को दबोचा

    By Sanjeev Pandey Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 15 Jun 2026 04:25 PM (IST)

    मेरठ के मवाना स्थित इंद्रप्रस्थ होटल में पुलिस ने छापा मारकर तीन युगल पकड़े। एक अधेड़ युगल और होटल मैनेजर को हिरासत में लिया गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. होटल में रिकार्ड और दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलीं।

    2. दो जोड़े प्रेमी युगल थे, एक युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया। 

    जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। मवाना में मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इससे वहां खलबली मच गई। पुलिस को वहां से तीन युगल मिले, जिनमें से दो युगल को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक अधेड़ युगल को थाने ले जाया गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया।

    सीओ पंकज लवानिया के नेतृत्व में थानाप्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और पुलिस बल ने रविवार सुबह करीब 11 बजे इंद्रप्रस्थ होटल में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में उम्रदराज युगल के अलावा दो युवक और दो युवतियां मिले। पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।

    दो जोड़े प्रेमी युगल थे, जबकि एक युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया गया। पूछताछ के बाद प्रेमी युगल को छोड़ दिया गया, जबकि अधेड़ युगल को थाने ले जाया गया, जहां पुरुष का शांति भंग में चालान किया गया और महिला को उसकी बहन के सिपुर्द किया गया।

    होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच के लिए मैनेजर को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने होटल में आने वाले ग्राहकों के पहचान पत्र का रिकार्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं और उन्हें कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मैनेजर सोनू मुहल्ला हीरालाल का शांति भंग में चालान किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP पुलिस के सिपाही ने ANM से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार

    अश्लील हरकत के विरोध पर दंपती को पीटा

    किठौर: शाहजमाल निवासी शहजाद पुत्र अय्यूब ने शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के महबूब, सादिक, समून और अबरार उसके घर के सामने म्यूजिक सिस्टम बजाकर अश्लील हरकतें कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- शादी के चार माह बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, माता-पिता का इकलौता पुत्र था राहुल  

    शहजाद ने विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शहजाद की पत्नी को भी बुरी तरह पीटा। शहजाद ने बताया कि अबरार से उसका पहले से मारपीट का एक मुकदमा चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में नशे में धुत पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मारी, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा