Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में गलत House Tax बिल से परेशान लोगों को मिलेगी राहत, घर बैठे जता सकेंगे आपत्ति

    By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 31 Jan 2026 12:49 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ नगर निगम गृहकर व्यवस्था को डिजिटल बना रहा है। भवन मालिक अब मोबाइल ऐप और पोर्टल से अपने गृहकर का पूरा विवरण देख सकेंगे। गलत बिल मिलन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गृहकर विवरण देखने और आपत्ति दर्ज कराने हेतु ऐप-पोर्टल।

    2. गलत बिलों पर घर बैठे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। नगर निगम ने गृहकर व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जल्द ही भवन स्वामी मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से अपने गृहकर का संपूर्ण विवरण देख सकेंगे। इसके साथ ही यदि उन्हें गलत गृहकर बिल प्राप्त होता है तो वे घर बैठे ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम को सार्वजनिक करने की योजना बना रहा है।

    12 हजार से ज्यादा आपत्ति

    गृहकर बिलों को लेकर निगम में अब तक 12 हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। समाधान दिवस और अन्य दिनों में कैंपों के माध्यम से आपत्तियों की सुनवाई और निस्तारण किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के वार्षिक लक्ष्य 133 करोड़ रुपये के सापेक्ष 72 करोड़ रुपये की गृहकर वसूली हुई है।

    नई व्यवस्था के तहत होगा यह लाभ

    भवन स्वामी अपनी पीटीआइएन संख्या डालकर पिछले और वर्तमान बिल देख सकेंगे। इसके अलावा भवन के निर्माण क्षेत्र, उसकी गणना की विधि, फोटो और लोकेशन भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। एप या पोर्टल के माध्यम से आनलाइन भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

    यदि किसी भवन स्वामी को लगता है कि उसका गृहकर बिल गलत है तो वह एप और पोर्टल पर अपनी आपत्ति तुरंत दर्ज कर सकेगा। इसके लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की जाएगी, जिसके भीतर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
    निगम राजस्व निरीक्षकों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध होंगे, ताकि लोग सीधे संवाद कर सकें। इस जानकारी को भी घर बैठे देखा जा सकेगा। डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठवासी कृपया ध्यान दें ! बदल गया है आपके UIDAI के आधार सेवा केंद्र का पता, यहां रविवार को भी बनेंगे आधार कार्ड

    कर अनुभाग की जिम्मेदारी भी स्पष्ट की जाएगी। पोर्टल पर गृहकर बकाया की स्थिति के अनुसार रेड, नीला और ग्रीन सिग्नल भी प्रदर्शित होंगे, जिससे यह पता चलेगा कि वार्ड में कितने भवन स्वामियों ने गृहकर का भुगतान किया है और कितने बकायेदार हैं।
    वार्डवार भवन स्वामियों का विवरण आनलाइन फीड करने का कार्य अंतिम चरण में है। यह सुविधा जल्द ही लोगों को उपलब्ध होगी।

    इन्होंने कहा

    गृहकर बिलों के वितरण और आपत्ति निस्तारण की प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सभी भवन स्वामियों के रिकार्ड को सही करने के बाद गृहकर जमा करने की स्थिति में सुधार होगा।
    - सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त