विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरीब बेटियों के हाथ पीले होने की शुभ घड़ी आई, 16, 18 और 23 नवंबर को संपन्न होगा शुभ विवाह

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 01:58 PM (IST)

मेरठ में सामूहिक विवाह योजना के तहत 488 गरीब बेटियों की शादी 16, 18 और 23 नवंबर को होगी। प्रत्येक ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 70 हजार रुपये गरीब बेटी के खाते में जाएगा पैसा, 15 हजार की मिलेगी ज्वेलरी

  2. 15 हजार आयोजन में होंगे खर्च, बायोमैट्रिक से होगी दुल्हन व दुल्हा की पहचान

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में इस साल 1196 गरीब परिवार की बेटियों ने जिला समाज कल्याण विभाग में शादी के लिए आवेदन किए। जिसमें से 708 बेटियों की शादी हो चुकी है। 488 बेटियों की शादी होना बाकी है। इन 488 बेटियों की शादी की शुभ तारीख सरकार ने जारी कर दी है। यह विवाह 16, 18 और 23 नवंबर को होंगे। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने भी सभी के विवाह इन्हीं तारीख में कराने का निर्णय लिया है। जिसकी पूरी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस विवाह आयोजन में प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये खर्च करती थी। इस साल के बजट में इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था। अब गरीब की बेटी के खाते में 70 हजार रुपये जाएंगे। 15 हजार रुपये का कपड़ा और ज्वेलरी का सामान दिया जाएगा। बाकी 15 हजार में शादी के आयोजन में खर्च किए जाएंगे। जिसमें खाना खाने से लेकर जर्मन हैंगर वाला टेंट तक शामिल है। 488 विवाह 16, 18 और 23 नवंबर को होंगे।

16 नवंबर को खरखौदा में कार्यक्रम होगा। जिसमें रजपुरा, जानी, मेरठ, शाहजहांपुर, किठौर, खरखौदा, नगर निगम क्षेत्र की बेटियों के होंगे। 18 नवंबर को कार्यक्रम मवाना में होगा। जिसमें हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, मवाना, माछरा, बहसूमा, फलावदा क्षेत्र की कन्याओं के होंगे। 23 नवंबर को दौराला में कार्यक्रम होगा। जिसमें सरधना, दौराला, सरूरपुर, रोहटा, लावड़, करनावल, हर्रा, खिवाई, सिवाल क्षेत्र की बेटियों की शादी होगी।

बायोमैट्रिक से होगी दुल्हा, दुल्हन की पहचान
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विवाह स्थल पर दुल्हा और दुल्हन की पहचान बायोमैट्रिक मशीन से की जाएगी। आधार कार्ड में जो बायोमैट्रिक लगी होती है, उसी से मिलान किया जाएगा। यदि मिलान होता है तो ठीक है। मिलान नहीं होने पर शादी को कैंसिल कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।