Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में तेरहवीं का बुलावा नहीं देने पर खूनी संघर्ष, लोहे की राॅड और धारदार हथियार से हमला; महिला समेत तीन गंभीर

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:06 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में तेरहवीं का बुलावा न मिलने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए और एक किशोर की हालत गंभीर है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. लोहे की राड व धारदार हथियार से किया गया हमला

    2. घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सिविल लाइंस के नगलाबट्टू में तेरहवीं का बुलावा नहीं देने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

    पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एक किशोर की हालत गंभीर है। थाना सिविल लाइंस पर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    नगला बट्टू निवासी राकेश पुत्र जगदीश ने बताया कि उनके बेटे तुषार का दोस्त चंदन कश्यप बुधवार सुबह एक तेरहवीं का कार्ड देने उनके घर आया। आरोप है कि चंदन ने पड़ोसी तन्नू उर्फ पप्पू को कार्ड नहीं दिया। इससे वह वह नाराज हो गया। आरोप है कि तन्नू, अनिकेत, निहाल और बरखा ने उन्हें धमकी दी कि चंदन उनके यहां नहीं आना चाहिए।

    उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने साथियों संग मिलकर लोहे की राॅड और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट की। सभी को बेरहमी से पीटा गया। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उन्हें भी धमकी दी। मारपीट के बाद आरोपित फरार हो गए। हमले में राकेश, उनकी पत्नी सीमा और 17 साल का बेटा तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। तुषार की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। राकेश ने थाना सिविल लाइंस पर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्लाट विवाद में महिला व दिव्यांग बेटे से मारपीट, दीवार तोड़ी

    मोदीपुरम : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में प्लाट विवाद को लेकर महिला और उसके दिव्यांग बेटे के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    खबरें और भी

    अमित विहार कूकड़ा निवासी किशन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका प्लाट दिल्ली दून बाइपास सर्विस रोड स्थित बिग्गीज रेस्टोरेंट के पास है। आरोप है कि 18 जून की दोपहर मनीष गुप्ता अपने भाई और बेटे के साथ लोहे के पाइप लेकर प्लाट पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपितों ने कमरे के बिजली के तार तोड़ दिए।

    विरोध करने पर महिला और उसके दिव्यांग बेटे के साथ मारपीट की गई तथा दोनों को प्लाट में बने खोखे में बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने प्लाट की दीवार भी तोड़ दी और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।