LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए मेरठ की 50 काॅलोनियों में नोटिस चस्पा, यहां चेक करें इनके नाम
Meerut News: मेरठ की 50 कालोनियों को एलपीजी फ्री जोन घोषित किया जाएगा, जहां उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पीएनजी अपनाना होगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मेरठ की 50 काॅलोनियां एलपीजी फ्री जोन घोषित होंगी।
एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पीएनजी अपनाना होगा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर की 50 काॅलोनियों में रहने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि ये सभी काॅलोनियां भूमिगत गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ी हैं। एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराने के लिए इन काॅलोनियों में नोटिस चस्पा कराए गए हैं। साथ ही संबंधित आरडब्ल्यूए को भी भिजवाए हैं। इन सभी कालोनियों को एलपीजी फ्री जोन घोषित किया जाएगा।
गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से गत मार्च माह में गजट जारी किया गया था। उसमें कहा था कि सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क वाले शहरों में उन सभी क्षेत्रों को एलपीजी फ्री जोन घोषित किया जाए, जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की उपलब्धता है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मेरठ शहर की 50 काॅलोनियों में पीएनजी कनेक्शन व संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता है। इसी के चलते आयल मार्केटिंग कंपनी आइओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल की ओर से इन सभी काॅलोनियों में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने हेतु नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं।
आरडब्ल्यूए/समिति को भी नोटिस सौंपे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी समय से प्राप्त हो सके। उसमें कहा है कि जिसके यहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है, वह आवेदन कर दें।
इन काॅलोनी वालों को छोड़ना होगा एलपीजी कनेक्शन
गढ़ रोड पर पड़ने वाली द्वारिका टावर्स, हनी गोल्फ ग्रीन, कीर्ति पैलेस, मित्रलोक काॅलोनी, तरु कुंज, वेंक्टेश्वरा रेजीडेंसी, गोल्डन टावर, तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक तिराहा शास्त्री नगर के बीच पड़ने वाली क्लाउड नाइन, ओरनेट टावर, मैपल हाइटस्, साकेत क्षेत्र की हरि-लोक, रिचमंड होम्स, सन व्यू अर्पाटमेन्टस, बिजली बंबा बाईपास पर पड़ने वाली ग्रहम कालोनी, ओर्चिड ग्रीन्स्, पर्ल रेजीडेन्सी, सुपरटेक ग्रीन विलेज, सुपरटेक पाम ग्रीन्स, द ग्रैंड शामिल हैं।
खबरें और भी
बागपत रोड पर आनन्दा हाइटस्, उत्सव हाइटस्, टीपीनगर क्षेत्र में देवश्री हाइटस, दिल्ली रोड पर आराध्या हाइटस्, विश्वा एन्कलेव, रिठानी क्षेत्र में एल्पाइन हाइटस ।
शताब्दी नगर में जलवायु टावर्स, वेदव्यासपुरी क्षेत्र में अंसल सुशान्त सिटी, नीलकंठ पिनाकल, एनएच-58 खडौली क्षेत्र में सागा हैबिटेट, वंडर सिटी, मोदीपुरम क्षेत्र में आकांक्षा हाइटस, अक्षरधाम कालोनी, आनन्द लोक, अंसल टाउन, लोटस टावर, मेट्रो रेजीडेंसी, उदय सिटी।
रुड़की रोड पर अंसल कोर्टयार्ड, मेरठ वन, सुपरटेक स्पोटर्स सिटी, शील कुंज, सनराइज एन्कलेव, तिरुपति हाइटस्, कंकरखेडा क्षेत्र में डिफेन्स एन्कलेव कालोनी, मवाना रोड पर डिफेन्स कालोनी, राधा गार्डन कालोनी, किला रोड पर कोरल स्प्रिंग्स कालोनी, बेगमबाग क्षेत्र में एमडीए अर्पाटमेन्टस, रोहटा रोड पर गोल्ड कोस्ट, मेलफोर्ड सिटी काॅलोनी शामिल हैं।