विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में बोले अक्षय कुमार- Jolly LLB 3 में नहीं है कानपुर व मेरठ की लड़ाई, सौरभ शुक्ला ने याद दिलाई यहां की नानखताई

Published: Wed, 10 Sep 2025 04:46 PM (GMT+05:30)

Akshay Kumar in Meerut बालीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च करने बुधवार को मेरठ ...और पढ़ें

Jolly LLB 3 के ट्रेलर लांच को मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला हैं साथ
Jolly LLB 3 के ट्रेलर लांच को मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला हैं साथ

HighLights

  1. शापरिक्स माल के वेव सिनेमा में पहुंचे जॉली एलएलबी-थ्री के कलाकार
  2. अक्षय कुमार बोले, फिल्म कानपुर-मेरठ का संगम, किसानों पर आधारित है फिल्म

जागरण संवाददाता, मेरठ। 19 सितंबर को रिलीज हो रही जॉली एलएलबी थ्री रिलीज हो रही है। बुधवार को इसके ट्रेलर को लांच करने फिल्म के नायक अक्षय कुमार शापरिक्स माल स्थित वेव सिनेमा पहुंचे। माल में प्रवेश करते ही मंच लगाया गया। बड़ी संख्या में लोग माल परिसर में मौजूद रहे। अपने जन्मदिन के अगले दिन मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार बहुत खुश नजर आ रहे थे।

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला एक ही गाड़ी में माल परिसर में पहुंचे। सबसे पहले तीनों ने प्रथम तल पर लगे मंच से मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। अक्षय ने कहा कि Jolly LLB 3

किसानों पर आधारित फिल्म है। इसे जरूर देखें। फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का संदेश भी देती है। इसके बाद अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और निर्देशक सुभाष कपूर शापरिक्स माल स्थित वेव सिनेमा में जॉली एलएलबी थ्री के ट्रेलर लांच के लिए पहुंचे।

'पैसे खर्च नहीं करोगे और पूरी कहानी मुझसे सुन लोगे'

अक्षय कुमार ने पत्रकारों के एक सवाल पर मजाकिया अंदाज में कहा कि पैसे खर्च नहीं करोगे और पूरी कहानी मुझसे ही सुन लोगे। हालांकि बाद में उन्होंने जवाब दिया कि फिल्म में वह और अरशद वारसी दोनों अधिवक्ता हैं। दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि फिल्म पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2011 में घटित हुई एक घटना को लेकर किसानों पर आधारित है। एक किसान की जमीन कब्जा ली जाती है। जिसे छुड़ाने के लिए मेरठ के जोली त्यागी ईमानदारी से केस लड़ते हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म में मेरठ के गन्ने की मिठास का भी जिक्र है।

मेरठ-कानपुर का संगम है फिल्म

अक्षय कुमार से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर चल रहा है कि फिल्म में कानपुर और मेरठ को लड़वा दिया है। अक्षय ने जवाब दिया कि लड़वाया नहीं है फिल्म मेरठ-कानपुर का संगम है। मैं कानपुर का मिश्रा हूं और अरशद वारसी मेरठ के त्यागी हैं।

मेरठ में सैटल होना चाहते हैं अरशद वारसी

अक्षय कुमार ने माइक संभालते हुए अरशद वारसी का मेरठ के त्यागी के रूप में परिचय कराया तो माइक अरशद वारसी ने ले लिया और कहा कि मेरठ के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मन करता है कि यहीं सैटल हो जाऊं। तभी सौरभ शुक्ला ने माइक लिया और मजाकिया अंदाज में कहा कि भाईयों कल (मंगलवार) को अक्षय कुमार का जन्मदिन था, इन्हें मेरठ की नानखताई नहीं खिलाओगे। इसके बाद जोली एलएलबी-थ्री फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इससे पहले कलाकार प्रथम तल पर मनाए गए मंच पर गए और यहां मौजूद प्रशंसकों को अपनी फिल्म के बारे में बताया।

अक्षय-अरशद दोनों ने पूछा था क्या हम एक साथ फिल्म में आ सकते है : सुभाष कपूर

जॉली एलएलबी थ्री के लेखक-निर्देशक से जब पूछा कि जोली एलएलबी थ्री बनाने का ख्याल कैसे आया। उन्होंने जवाब दिया कि अक्षय-अरशद दोनों उनके पास आए और पूछा था कि क्या उन्हें जोली फिल्म में एक साथ किरदार मिल सकता है। तभी यह ख्याल आया और जोली एलएलबी-थ्री की स्क्रिप्ट लिख दी।

तीन मिनट के ट्रेलर में यह दिखाया गया

फिल्म जॉली एलएलबी-थ्री के तीन मिनट पांच सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत किसानों व पुलिस के बीच मुठभेड़ दिखाई गई। इसमें एक किसान की जमीन हड़पने का दृश्य दिखाया गया है। तभी कानपुर के जोली मिश्रा की एंट्री होती है। जो अपने चेंबर में असिस्टेंट से कहते हैं, कोई जॉली को पूछे तो उसे मेरे पास भेज देना। आने वाले से कहना जॉली अपनी पेमेंट पूरी वसूलता है। कलेश तब शुरू होता है, जब दोनों आमने-सामने आते हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार कानपुर के जॉली जगदीश्वर मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।