Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्त के कारण परेशान पंजाब का युवक मेरठ सिटी स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ा, ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 01:12 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ में पंजाब के एक युवक ने सिटी स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास किया। जीआरपी ने उसे समझाकर बचा लिया। ...और पढ़ें

    फुट ओवरब्रिज पर चढ़े युवक को समझाता पुलिसकर्मी l वीडियो ग्रैब

    फुट ओवरब्रिज पर चढ़े युवक को समझाता पुलिसकर्मी l वीडियो ग्रैब  

    HighLights

    1. दोस्त ने नौकरी का झांसा देकर मेरठ में छोड़ा।

    2. जीआरपी ने युवक को बचाकर घर भेजा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। नौकरी दिलाने का झांसा देकर दोस्त मेरठ ले आया। दोनों दो दिन तक साथ रहे, फिर दोस्त छोड़कर चला गया। अनजान शहर में युवक इस कदर अवसाद में आया कि आत्महत्या करने के लिए सिटी स्टेशन पहुंच गया। यहां ट्रेन के आगे कूदने के लिए फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गया। लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद जीआरपी व यात्रियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा।

    आर्थिक तंगी से परेशान था युवक

    युवक ने बताया कि वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। परिवार के सामने जीवन यापन का संकट था। दोस्त से काम दिलाने की गुहार लगाई थी, लेकिन वह भी अकेला छोड़कर भाग गया। पंजाब के अमृतसर निवासी रंजीत ने दोस्त राकेश से काम दिलाने को कहा। वह उसे लेकर शनिवार को मेरठ आ गया। यहां कई जगह काम तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    ट्रेन आने पर कूदने का प्रयास किया तो यात्रियों ने शोर मचाया 

    सोमवार सुबह राकेश उसे छोड़कर चला गया। उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रंजीत के पास वापस जाने के लिए रुपये भी नहीं थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के बाद रेलिंग पारकर पटरी की ओर चला गया। ट्रेन आने पर जैसे ही उसने कूदने का प्रयास किया तो यात्रियों ने शोर मचाकर ऐसा न करने को कहा।

    जीआरपी ने समझाकर बचाया

    इसी दौरान जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। उन्होंने रंजीत को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कूदने की धमकी दी। इसके बाद आधा घंटे तक रंजीत को समझाने का प्रयास चलता रहा। इसी बीच एक सिख युवक ने गुरु गोविंद सिंह की कसम देते हुए रंजीत को पांच सौ रुपये दिए। साथ ही स्वजन से बात कराने का आश्वासन दिया।

    खबरें और भी

    टिकट दिलाकर अमृतसर के लिए किया रवाना 

    कुछ देर बाद में वह रेलिंग पारकर पुल पर आ गया। जीआरपी उसे थाने ले गई, फिर उसे टिकट दिलाकर अमृतसर के लिए रवाना कर दिया। किसी यात्री ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।