'गुर्दा छील दूंगा...' मेरठ पहुंचकर बोले- 'भाभी जी घर पर हैं' वाले 'टिल्लू'
Meerut News : लोकप्रिय टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' के कलाकार सलीम जैदी ने मेरठ में प्रशंसकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को सकारात्मक रहने का संदेश दिया।

मेरठ में पत्रकारों से वार्ता करते सलीम जैदी। जागरण
HighLights
'टिल्लू' का किरदार निभाने वाले सलीम जैदी पहुंचे मेरठ।
उन्होंने लोगों को हंसाने और सकारात्मक रहने का संदेश दिया।
जागरण संवाददता, मेरठ। 11 साल से चल रहे टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसके कलाकारों के भी प्रशंसकों की बड़ी संख्या हैं। इस धारावाहिक में टिल्लू का किरदार निभाने वाले सलीम जैदी मेरठ पहुंचे तो प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
सलीम जैदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनका रिस्पान्स हमेशा शानदार रहता है। हमारा मकसद लोगों को हंसाना और खुश रखना है, क्योंकि आज के दौर में इंसान का खुश रहना बेहद जरूरी है।
जिंदगी में सदा सकारात्मक रहें
कहा कि जिंदगी में सदा सकारात्मक रहना चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। खुद को तैयार रखिए सफलता जरूर मिलेगी। यह संदेश उन्होंने खासतौर पर युवाओं को दिया। अपने पसंदीदा सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि शो के हर सीन में कुछ खास होता है, लेकिन कामेडी वाले सीन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वही दर्शकों को सबसे ज्यादा खुशी देते हैं। जूनियर सन्नी देओल ने भी तारीख पर तारीख डायलाग पर दर्शको को खूब लुभाया।
गुर्दा छील दूंगा पर बटोरीं खूब तालियां
आबूलेन स्थित निरवाना टीपी ज्वेलआर्ट में हुए कार्यक्रम में आए सलीम जैदी टिल्लू ने अपना मशहूर डायलाग गुर्दा छील दूंगा बोलकर खूब तालियां बटोरीं। विवेक करनवाल ने उनका और जूनियर सन्नी देओल का स्वागत किया। इस दौरान सुबोध वर्धन जैन, पलकी जैन, प्राची जैन, प्रकाश जैन, मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।