Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में बड़ा हादसा, नदी में डूबे एक ही परिवार के चार बेटे; अंतिम संस्कार के लिए आए थे गंगा घाट पर

    By Pankaj Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 06:40 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में मखदूमपुर घाट पर एक अंत्येष्टि के लिए गए तीन किशोर व एक युवक गंगा में डूब गया। चारों एक ही परिवार के थे। ...और पढ़ें

    मखदूमपुर में डूबे लोगों की तलाश में अभियान शुरू, विलाप करते स्वजन।

    मखदूमपुर में डूबे लोगों की तलाश में अभियान शुरू, विलाप करते स्वजन।

    HighLights

    1. मेरठ के मखदुमपुर घाट पर चार किशोर डूबे।

    2. अंत्येष्टि के लिए गंगा घाट पर गए थे सभी।

    संवाद सूत्र, हस्तिनापुर (मेरठ)। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए एक ही परिवार के चार बेटे गंगा में नहाते समय डूब गए। उन्हें डूबता देख गंगा घाट पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गई और एक के बाद एक चारों गंगा में समा गए। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और तलाश शुरू कराई।

    d5

    शुक्रवार को इंचोली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर से ग्रामीण लगभग 100 वर्षीय भगवती के देहांत होने के उपरांत उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मखदुमपुर गंगा घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के पश्चात सभी ग्रामीण गंगा में स्नान करने लगे। तभी कुछ लोग अंतिम संस्कार करने वाले स्थान से काफी दूर जाकर नहाने लगे।

    वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें काफी मना किया लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी ही देर में अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु, प्रियांशु व प्रदीप एक के बाद एक गंगा में समाने लगे। उन्हें बचाने के लिए राहुल आया तो वह केवल प्रदीप को ही बचा सका। सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचते तो उससे पहले चारों गंगा में समा गए। 

    डबने वालों में अभिषेक व हिमांशु पुत्रगण कमल सिंह तथा दीपांशु व प्रियांशु पुत्रगण सोनू सगे भाई थे। अभिषेक एलएलबी, हिमांशु दसवीं, दीपांशु 12वीं तथा प्रियांशु कक्षा 10 के छात्र थे।

     v6

    विलाप करता अभिषेक का भाई कुलदीप।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और गोताखोर व मोटरबोट से युवकों की तलाश शुरू की।

    s5

    पीड़ित कमल सिंह से बात करते अधिकारी।

    एक ही परिवार के थे चारों 

    अभिषेक व हिमांशु पुत्रगण कमल सिंह तथा दीपांशु व प्रियांशु पुत्रगण सोनू सगे भाई थे। अभिषेक एलएलबी, हिमांशु दसवीं, दीपांशु 12वीं तथा प्रियांशु कक्षा 10 में पढ़ते थे। मृतका भगवती उनकी दादी लगती थी। सोनू और कमल सिंह दोनों सगे भाई हैं। कमल सिंह के चार में से दो डूब गए है। 

    खबरें और भी