Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में आवारा कुत्तों से हैं परेशान तो इस हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना, पकड़ने पहुंचेगी टीम

    By Dileep Patel Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:11 AM (IST)

    Meerut News : मेरठ नगर निगम ने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए कमेला रोड पर नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर प्रतिदि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फाेटो

    प्रतीकात्‍मक फाेटो

    HighLights

    1. नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर हुआ शुरू, अब कुत्तों का बढ़ेगा बंध्याकरण

    2. दो वैन के साथ कुत्तों को पकड़ने की टीम और दो वेटरनरी डाक्टर नियुक्त

    जागरण संवाददाता, मेरठ। यदि आपके क्षेत्र में कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। आए दिन काटने को दौड़ते हैं तो परेशान न हों। नगर निगम की ओर ने नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू कर दिया गया है। इसका संचालन करने वाली एजेंसी का हेल्पलाइन नंबर जारी कि‍या गया। इस पर सूचना देने पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम पहुंचेगी.

    नगर निगम ने कमेला रोड स्थित नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का संचालन एनिमल केयर फाउंडेशन एजेंसी को ठेके पर दिया गया है। इस सेंटर में 100 कुत्तों का बंध्याकरण प्रतिदिन करने की क्षमता है। इसके लिए एजेंसी ने दो वेटरनरी डाक्टर नियुक्त किए हैं। सेंटर में 10 सामूहिक कैनल हैं।

    प्रत्येक में 10-10 कुत्ते एक साथ रखे जा सकते हैं। 30 कैनल ऐसे हैं, जिनमें आक्रामक कुत्तों को रखा जाएगा। आक्रामक कुत्ते का इलाज करके उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा।

    पकड़े गए कुत्तों को कम से कम सात दिन तक सेंटर में रखा जाएगा। उनका बंध्याकरण और एंटी रेबीज वैक्सिनेशन करने के बाद ही उनको पकड़े गए स्थान पर छोड़ा जाएगा। कुत्तों को पकड़ते वक्त और छोड़ते वक्त वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पकड़े गए कुत्तों के खानपान की व्यवस्था एजेंसी के जिम्मे है।

    नया सेंटर चालू होने के साथ अब शहर में दो एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर हो गए हैं। पहला सेंटर शंकरनगर में संचालित है। जिसमें प्रतिदिन 30 कुत्तों का बंध्याकरण करने की क्षमता है।

    इस नंबर पर दें सूचना

    नगर निगम की ओर ने कमेला रोड पर नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू कर दिया गया है। इसका संचालन करने वाली एजेंसी का हेल्पलाइन नंबर 8533992197 जारी कर दिया है। इस पर सूचना देने पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    इसके लिए एजेंसी ने दो डाग कैचर वैन के साथ कुत्तों को पकड़ने की टीम तैनात कर दी है। सोमवार से यह टीम सक्रिय हो जाएगी।

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमर सिंह ने बताया कि अब शहर में प्रतिदिन 130 कुत्तों का बंध्याकरण हो सकेगा। शहर में अनुमान है कि 1.20 लाख आवारा कुत्ते हैं। इनकी आबादी को नियंत्रित करने के लिए बंध्याकरण और इनसे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एंटी रेबीज वैक्सिनेशन अभियान चलाया जाएगा। महीने दो ऐसे मुहल्ले व वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें आएंगी। शिविर के दौरान ही बंध्याकरण व एंटी रेबीज वैक्सिनेशन किया जाएगा।

    इन्‍होंने कहा

    आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए अब प्रतिदिन कुत्तों का बंध्याकरण व एंटी रेबीज वैक्सिनेशन किया जाएगा। सोमवार से एजेंसी को सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। लोगों को सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कराया गया है।
    सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त।