Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पांच दिन तक बेटी के शव के साथ घर में रहा र‍िटायर्ड अफसर, बदबू आने पर ताला लगाकर भाग गया; चार महीने बाद लौटा

    By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 12:15 PM (IST)

    Meerut News : मेरठ में उदयभान नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी के शव के साथ पांच दिन बिताए। बदबू आने पर वह शव छोड़कर हरिद्वार चला गया और चार महीने बाद लौटा। ...और पढ़ें

    प्रियंका का फाइल फाेटो और आरोपित उदयभान

    प्रियंका का फाइल फाेटो और आरोपित उदयभान

    HighLights

    1. बेटी के बीमार होने के बाद घर की सफाई नहीं की थी

    2. चार माह बाद चौंकाने वाली घटना का राजफाश हुआ।

    सुशील कुमार, मेरठ। सदर बाजार में हुई घटना अंधविश्वास और उदयभान की मानसिक स्थिति दर्शा रही है। बेटी प्रियंका की मौत के बाद उदयभान ने लगभग पांच दिन और रात लगातार शव के साथ बिताए। दुर्गंध छिपाने के लिए वह शव के ऊपर पानी की टंकी खोलकर परिवार को बिना बताए हरिद्वार चला गया। वहां कई धर्मशालाओं में रहने के बाद चार माह बाद वापस लौटा।

    परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर बेटी प्रियंका के बारे में पूछताछ की, तब घटनाक्रम से पर्दा उठा। उसका कहना है कि बेटी की आत्मा की शांति के लिए पंडित से बातचीत की थी, जिसने उसे अंतिम संस्कार के लिए आठ हजार रुपये खर्च होने की बात कही थी। इसी कारण वह हरिद्वार से मेरठ लौटकर आया था। उदयभान उत्तराखंड के नैनीताल से लेकर हरिद्वार तक यूपी बोर्ड में नौकरी कर चुके हैं, तब उत्तराखंड भी उत्तरप्रदेश का ही हिस्सा था। उसने बेटी का शव घर के अंदर छोड़कर हरिद्वार में धर्मशाला में रहने का निर्णय लिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उदयभान हमेशा से परिवार से अलग रहता था। 

    यह भी पढ़ें- मौत के चार माह तक नहीं किया बेटी का अंतिम संस्कार, शव घर में रखकर हरिद्वार भाग गया पि‍ता

    पत्नी की मृत्यु के बाद उसने परिवार से पूरी तरह किनारा कर लिया था। वह बेटी को भी परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने नहीं देता था। सीओ नवीना शुक्ला के अनुसार, पूछताछ में मौलाना मेहताब ने कहा प्रियंका की मौत के बारे में उदयभान ने उसे कुछ नहीं बताया। हालांकि उसने प्रियंका के उपचार की बात को स्वीकार किया है। भतीजे को भी गुमराह करता था उदयभान : बेगमबाग में चाय की दुकान पर उदयभान को बैठे देखकर भतीजे सुनीरमल विश्वास ने पकड़ लिया और प्रियंका के बारे में पूछा।

    13 साल पहले उदयभान की पत्नी शर्मिष्ठा ने आत्महत्या कर ली थी। प्रियंका के बीमार होने पर उदयभान को शक था कि उसके भाई के परिवार ने उसकी बेटी पर तांत्रिक क्रिया कराई है। यही कारण था कि उसने डाक्टर के बजाय मौलाना मेहताब से संपर्क किया। प्रियंका के बीमार होने के बाद उदयभान ने घर की सफाई तक नहीं की।

    खबरें और भी