फिल्म के सीन जैसा नजारा ! बीड़ी पीता रहा आरोपित, देखते रहे पुलिस वाले, बोला- पास आए तो खुद को गोली मार लूंगा
Meerut News : मेरठ में पत्नी के प्रेमी सुनील गाबा की हत्या के आरोपित प्रदीप धीमान को पुलिस ने गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान प्र ...और पढ़ें

गन्ने के खेत में घेराबंदी के दौरान पुलिस के सामने तमंचा दिखाता हत्यारोपित प्रदीप। वीडियो ग्रैब
HighLights
भरे बाजार पत्नी के प्रेमी की तीन तमंचे से चार गोली मारकर कर दी थी हत्या।
रात से गन्ने के खेत में छिपा था, काफी देर के ड्रामे के बाद किया गिरफ्तार ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। रामराज में भरे बाजार पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपित प्रदीप धीमान को पुलिस ने गन्ने के खेत से पकड़ लिया। आरोपित ने करीब आधा घंटे तक हाथ में तमंचा लेकर ड्रामा किया। वह बार-बार तमंचे से खुद को गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाया, फिर उसे पीने के लिए पानी दिया, उसने एक बीड़ी पी और जाकर पुलिस जीप में सवार हो गया।
उससे पहले सुबह पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित स्वजन ने रामराज चौकी के समीप सुनील गाबा का शव रखकर जाम लगा दिया। परिवार को सुरक्षा और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी हो जाने की जानकारी दी। इसके बाद जाम खोलकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बहसूमा के रामराज कस्बे की जीवनपुरी कालोनी में सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र रहता था। डेढ़ साल पहले सुनील फलावदा के गांव सनौता निवासी प्रदीप धीमान की पत्नी पूनम को घर से भगा लाया था। पूनम दो बेटियों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। प्रदीप ने उस समय गांव में पंचायत बुलाई थी, जिमसें पूनम ने सुनील के साथ ही रहने का निर्णय लिया था।
प्रदीप गांव छोड़कर छत्तीसगढ़ चला गया था। वहां पर कोल्हू में काम कर 60 हजार रुपये कमाए। 16 फरवरी को गांव लौटा और तीन तमंचे खरीदे। बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे सुनील रामराज में सनातन धर्म मंदिर के पास चाट खाने रुका था, तभी प्रदीप चार गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रदीप ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था, जिमसें हत्या करना स्वीकारा था। साथ ही पत्नी पूनम और तीन थानेदारों की हत्या करने की बात कही थी। पुलिस टीम उसका पीछा कर रही थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पत्नी के प्रेमी की सरेबाजार गोली मारकर हत्या, पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी थी महिला; आरोपित का वीडियो वायरल
गुरुवार सुबह 10 बजे उसकी लोकेशन फलावदा स्थित पवन उर्फ पप्पू के गन्ने के खेत में मिली। कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने खेत में प्रदीप की घेराबंदी कर दी। करीब 30 मिनट तक उसने अपना गुस्सा निकाला। पुलिस ने समझाकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पानी और बीडी पिलाकर अपनापन जताया। तब हथियारों के साथ वह पुलिस की गाड़ी में सवार हो गया। पुलिस ने बहसूमा थाने लाकर उसकी गिरफ्तारी दिखाई।
उधर, सुबह नौ बजे ही पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार ने सुनील का शव रामराज चौकी के समीप रखकर जाम लगा दिया। दस बजे परिवार को सूचना दी गई कि आरोपित गिरफ्तार कर लिया है। तब शव को उठाकर अंतिम संस्कार कर किया गया।
यह भी पढ़ें- मेरठ में स्कूल बस रोककर गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा; तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी
इन्होंने कहा...
पुलिसकर्मियों ने सुझबूझ का परिचय देते हुए करीब तीस मिनट बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन तमंचे बरामद किए हैं। आरोपित ने बताया कि छत्तीसगढ़ से सुनील की हत्या करने के लिए ही आया था। नौ दिन से चेहरा ढककर सुनील का पीछा कर रहा था। पुलिस प्रदीप को हथियार मुहैया कराने वाले गांव मानपुर के हनी सिंह और दीप सिंह को भी आरोपित बनाएगी।
-अविनाश पांडेय, एसएसपी