भाइयों का पैसा हड़पने को झोलाछाप ने रची चोरी की साजिश, दामाद को लाखों की नकदी व जेवर देकर ईद मनाने चला गया
Meerut News : झोलाछाप मोहम्मद इदरीश मलिक ने अपने भाइयों के हिस्से की जमीन बिक्री का पैसा हड़पने के लिए दामादों के साथ मिलकर घर में चोरी की झूठी कहानी ...और पढ़ें

चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी, घटना की जानकारी देता झोलाछाप इदरीश।
HighLights
मेरठ पुलिस ने घर से 35 लाख नगद व जेवर किए बरामद।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली वारदात का किया राजफाश।
जागरण संवाददाता, मेरठ। झोलाछाप ने भाइयों के हिस्से का पैसा हड़पने को अपने दामाद संग मिलकर घर में चोरी की पटकथा रच दी। दामाद को घर में रखी लाखों रुपये की नकदी व जेवर देकर झोलाछाप गांव में ईद मनाने चला गया। देर रात में वापस आकर पुलिस को चोरी की सूचना दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का राजफाश हो गया।
पुलिस ने झोलाछाप के दोनों दामाद को हिरासत में लेकर एक के घर से 35 लाख रुपये की नकदी व जेवर बरामद किए। मूलरूप से जानी थानाक्षेत्र के गांव सिसौला निवासी मोहम्मद इदरीश मलिक कई साल से परिवार के साथ फतेहउल्लापुर चौकी से 50 मीटर की दूरी पर समर गार्डन में रहते हैं।
इदरीश मलिक का जानी खुर्द गांव में क्लीनिक है। शनिवार को वह परिवार के साथ ईद मनाने अपने गांव सिसौला गए थे। इस बीच देर रात में बदमाशों ने झोलाछाप के बंद मकान को निशाना बनाते हुए तीसरी मंजिल पर बनी गुमटी का गेट उखाड़कर नीचे उतरे और दूसरी मंजिल पर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
झोलाछाप ने बताया कि बदमाश अलमारी में रखे 20 लाख रुपये नगद व करीब 25 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश छत के रास्ते से ही फरार हो गए। देर रात में ही घर पहुंचे झोलाछाप को चोरी का पता चला। उन्होंने रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खबरें और भी
रविवार को कोतवाली एएसपी अंतरिक्ष जैन पहुंचे और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में झोलाछाप के घर से एक युवक बैग लेकर जाते हुए नजर आया। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का राजफाश हो गया। पुलिस ने आरोपित के घर से 35 लाख की नकदी व जेवर बरामद किए है।
छह महीने पहले बेची थी गांव में 20 बीघा जमीन
झोलाछाप हाजी मोहम्मद इदरीश मलिक चार भाई है। करीब छह महीने पहले चारों भाइयों ने गांव में करोड़ों रुपये की 20 बीघा जमीन बेची थी। जमीन से मिली कुछ रकम झोलाछाप के घर में रखी थी।
झोलाछाप ने भाइयों के हिस्से की रकम को हड़पने के लिए अपने दामाद पड़ोस में ही रहने वाले आदिल व ढवाई नगर के रहने वाले परवेज के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने परवेज के घर से 35 लाख की नकदी व जेवर बरामद कर लिए है।
सीसीटीवी में कैद हो गया था एक आरोपित
पुलिस के अनुसार चोरी की घटना के बाद गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज की खंगाली तो उसमे एक युवक झोलाछाप के घर से बैग ले जाते हुए नजर आया।