विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पासपोर्ट बनाने के काम में आएगी तेजी: मेरठ POPSK में 90 की जगह रोजाना 270 लोगों को मिलेगा अपॉइंटमेंट

By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने मेरठ पासपोर्ट कार्यालय के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल और ...और पढ़ें

कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में तैयार किया गया नया पासपोर्ट आफिस और गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य (इंसेट में)।

कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में तैयार किया गया नया पासपोर्ट आफिस और गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य (इंसेट में)।

HighLights

  1.  गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने किया मेरठ पासपोर्ट आफिस का दौरा।

  2.  नये कार्यालय के विस्तार से काउंटर दो से बढ़कर छह होंगे, अपॉइंटमेंट भी बढ़ेंगे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गाजियाबाद की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी संजना आर्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मेरठ पासपोर्ट ऑफिस का दौरा किया।

कैंट स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में विस्तारीकरण के अंतर्गत नये कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सिविल वर्क पूरा हो गया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने निर्माणाधीन नये कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कई बदलाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विस्तारीकरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों सिविल व टेक्नीकल कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता भी की। 2018 बैच की आइएफएस (भारतीय विदेश सेवा) संजना आर्य ने एक सितंबर को गाजियाबाद में आरपीओ का चार्ज संभाला है। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय नई दिल्ली, भारतीय दूतावास सियोल व भारतीय उच्चायोग कोलंबो में तैनात रही हैं।

पासपोर्ट कार्यालय का हो रहा विस्तारीकरण 

पीओपीएसके में संचालित पासपोर्ट कार्यालय का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तार के बाद इसमें काउंटर की संख्या दो से बढ़कर छह हो जाएगी। जिसमें प्रतिदिन अप्वाइंटमेंट की संख्या भी 90 से बढ़ाकर 270 होगी। नये पासपोर्ट आफिस में नेटवर्किंग, कंप्यूटर तकनीकी, साफ्टवेयर, डेटा सेंटर व आइटी बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों का संचालन टीसीएस द्वारा किया गया है। आरपीओ ने निरीक्षण में सर्वर रूम, आवेदकों का प्रतीक्षालय समेत कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ में तत्काल पासपोर्ट सुविधा लंबित

मेरठ में 23 फरवरी 2018 से पासपोर्ट सेवाएं जरूर मिल रही हैं, लेकिन तत्काल में यदि पासपोर्ट बनवाना है तो अभी भी गाजियाबाद ही जाना पड़ता है। तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को गाजियाबाद जाना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है। शास्त्रीनगर निवासी नितिन कुमार, गंगानगर निवासी अनुज अग्रवाल ने बताया कि उन्हें तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद आफिस का अप्वाइंटमेंट लेना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।