बयान बदलने की कीमत 11 लाख! पुलिसकर्मियों से शाहिद के सामने रखी डिमांड, कप्तान के सामने पेश की रिकार्डिंग
क्रिप्टो ट्रेडिंग धोखाधड़ी के आरोपी शाहिद चौधरी ने पुलिसकर्मियों से बयान बदलने के लिए 11 लाख रुपये की मांग की। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
रिकार्डिंग कर एसएसपी के सामने पेश हुए पुलिसकर्मी, बोले शाहिद बना रहा अनगर्ल दबाव
एसपी सिटी की जांच में दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी माना, अब 14ए की कार्रवाई की तैयारी
जागरण संवाददाता, मेरठ। क्रिप्टो ट्रेडिंग और डिजिटल टोकन में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपित नवाब अली उर्फ लविश चौधरी से जुड़े शाहिद चौधरी ने पुलिसकर्मियों से समझौते के लिए 11 लाख रुपये मांगे। उसने रकम मिलने पर बयान बदलने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने शाहिद से बातचीत की रिकार्डिंग कर ली और इसे एसएसपी के सामने पेश किया। एसपी सिटी की जांच में दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया है। अब उनके खिलाफ 14ए के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
दो अगस्त को मेरठ ट्रैवल्स फर्म के मालिक शादाब ओर से शाहिद के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। आरोप था कि शाहिद ने अपनी गारंटी पर नवाब अली की क्रिप्टो ट्रेडिंग और डिजिटल टोकन में रकम निवेश कराई। कुछ दिनों तक रकम लौटाने के बाद कंपनी बंद हो गई, निवेशकों ने दौराला के गांव कैली निवासी शाहिद से पैसे मांगे तो वह सेक्टर-93, गेझा (नोएडा) चला गया था, जहां उसने फर्नीचर का शोरूम खोल रखा है।
शादाब के भाई दानिश की शिकायत पर दारोगा अंकित सागर और हेड कांस्टेबल नीरज परमार ने शाहिद को पूछताछ के लिए थाने बुलाकर बैठा लिया। थाना प्रभारी दलवीर की अनुमति से एक घंटे तक शाहिद हवालात में रहा। उसके बाद शाहिद से 4.72 लाख की वसूली की गई। 1.92 लाख की वसूली का रिकार्ड सीओ की जांच में मिला है। बाकी रकम नकद ली गई थी। हेडकांस्टेबल और दारोगा पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में शादाब राव के खिलाफ रंगदारी और वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहिद चौधरी भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर लेकर पहुंचा था। तब पुलिसकर्मियों से भी शाहिद ने बातचीत की। आरोप है कि समझौते के लिए पुलिसकर्मियों से शाहिद ने 11 लाख की डिमांड की है। तर्क दिया कि रकम मिलने पर जांच में बयान बदल देगा। शाहिद से बातचीत की पुलिसकर्मियों ने रिकार्डिंग कर ली है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि उनकी जांच में दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी करार दे दिया गया है।