Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंट्रोल रूम से गूंजता रहा मैसेज; बैरियर तोड़ दौड़ती रही काली स्कार्पियो... न गाड़ी मिली न ही कोई सुराग

    By Anil Singh Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:18 PM (IST)

    मेरठ में शुक्रवार रात एक काली स्कार्पियो ने पुलिस को करीब एक घंटे तक शहर की सड़कों पर दौड़ाया, बैरियर तोड़कर फरार हो गई। पुलिस की घंटों तलाश के बावजूद ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. काली स्कार्पियो ने मेरठ में पुलिस को एक घंटे दौड़ाया।

    2. बैरियर तोड फरार हुई स्कार्पियो, पुलिस को नहीं मिली।

    3. कांवड़ यात्रा सुरक्षा के बीच हुई घटना, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। शुक्रवार रात एक काली स्कार्पियो ने करीब एक घंटे तक पुलिस को शहर की सड़कों पर दौड़ाया। वायरलेस पर कंट्रोल रूम से स्कार्पियो की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का संदेश गूंजता, लेकिन तेज गति से दौड़ती स्कार्पियो बैरियर और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए परीक्षितगढ़ रोड पहुंची और गायब हो गई। घंटों तक मेडिकल, गंगानगर, परीक्षितगढ़, सिविल लाइंस और हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी स्कार्पियो की तलाश करती रही। शनिवार देर रात तक भी गाड़ी का पता नहीं चल पाया था।

    कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेज रफ्तार स्कार्पियो कैसे दस किमी तक दौड़ती रही और फिर गायब हो गई...इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो का नंबर हापुड़ जनपद का है। हापुड़ रोड पर शुक्रवार रात स्कार्पियों सवार कुछ युवकों का वहां खड़े लोगों से विवाद हुआ। स्कार्पियो सवार चार-पांच युवक मारपीट कर भागने लगे तो लोगों ने पुलिस को काल कर दी।

    पुलिस के पहुंचने के बाद युवक स्कार्पियो लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए पीवीएस रोड, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, अब्दुल्लापुर होते हुए परीक्षितगढ़ रोड से बीएनजी रोड की ओर भाग गए। पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां स्कार्पियो की तलाश करती रही। एसपी सिटी का कहना है कि स्कार्पियो की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।