विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: 10 टन सरिया लूट के मामले का 24 घंटे में राजफाश, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 21 Oct 2026 02:56 PM (IST)

जानी खुर्द थाना पुलिस ने जानी नहर पुल के पास कैंटर और दस टन सरिये की लूट का 24 घंटे ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. मेरठ में जानी नहर पुल पर कैंटर-सरिया लूट का राजफाश।

  2. लूटा गया माल, दो कैंटर और अवैध हथियार बरामद।

संवाद सूत्र, जानी खुर्द (मेरठ)। जानी खुर्द थाना पुलिस ने जानी नहर पुल के पास कैंटर गाड़ी और उसमें लदे करीब दस टन सरिये की लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया। पुलिस ने मंगलवार देर रात सिवालखास पुल से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने लूटा गया कैंटर, सरिया, घटना में प्रयुक्त दूसरा कैंटर और अवैध हथियार बरामद किए हैं। वहीं, दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सोमवार देर रात जानी नहर पुल के पास बदमाशों ने कैंटर में सरिया लेकर जा रहे बिहार के अरवल निवासी चालक विकास कुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद तमंचे से आतंकित कर कैंटर और उसमें लदा करीब 10 टन सरिया लूट लिया। इस मामले में दक्षिण दिल्ली निवासी वाहन स्वामी रंजीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमों को गठन किया था।

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश सिवालखास पुल से मोहिउद्दीनपुर जाने वाले रास्ते पर लूटे गए सरिये को दूसरे वाहन में लोड कर रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। इस पर खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जानी थाना क्षेत्र के

कुराली निवासी अमनित उर्फ धर्म सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके से आरोपित टिमकिया निवासी रोहित पुत्र अशोक कश्यप और जई, थाना भावनपुर, हाल निवासी अफजलपुर पावटी रमन को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटा गया करीब दस टन सरिया, कैंटर सहित घटना में प्रयुक्त दूसरा कैंटर, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है और गिरफ्तार आरोपितों से उनके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।