विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: आज नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, स्कूल खुला तो होगी कड़ी कार्रवाई

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 06:00 AM (IST)

मेरठ में 23 अक्टूबर को खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के कारण नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 23 अक्टूबर को मेरठ जनपद में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

  2. खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के कारण अवकाश घोषित।

  3. आदेश न मानने वाले स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। खंड स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। गुरुवार को एमएलसी चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टिया आइटीआइ कालेज से रवाना हुई है। शुक्रवार को मतदान होगा।

जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह ने नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी शामिल हैं।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है कि वह सभी स्कूलों में आदेश का पालन कराए। इस आदेश के बाद भी यदि कोई स्कूल खुला मिला तो संबंधित अधिकारी एवं संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों को सिखाया भावनाओं पर नियंत्रण और तनाव प्रबंधन

मोदीपुरम : विश्वविद्यालय के छात्र सेवा केंद्र ने गुरुवार को विद्यार्थियों की मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं के समाधान और व्यक्तित्व विकास के लिए पहचान खुद की खुद से कार्यशाला आयोजित की। इसमें आत्मबोध, आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन और शैक्षणिक दबाव के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए गए।

कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि अपनी खूबियों और कमियों को स्वीकारना तथा भावनाओं को समझना मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है। उन्होंने आत्मचिंतन और मोबाइल का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी।

डा. वैशाली ने केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी। कुलपति ने केंद्र के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। डा. श्वेता यादव ने इसके प्रतीकों का उद्देश्य बताया। विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन शुरू की गई।

परामर्शदाता सोनी जैन ने मनोवैज्ञानिक परामर्श और मनोचिकित्सा का अंतर समझाया तथा सवालों के जवाब दिए। मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डा. आकाश चौधरी ने तनाव के दौरान भावनाएं विश्वासपात्र से साझा करने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।