विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 26 थानों के प्रभारी बदले, 11 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा को मिली थानों की कमान; 4 को किया लाइन हाजिर

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 25 Oct 2026 01:53 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM (IST)

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेरठ में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 26 थानों के प्रभारी बदल दिए, जिसमें 11 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा शामिल हैं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एसएसपी मूर्ति ने मेरठ में 26 थानों के प्रभारी बदले।

  2. 11 इंस्पेक्टर, 15 दारोगा को मिली थानों की कमान।

  3. विवादित अधिकारियों के तबादलों पर उठे गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने तैनाती के बाद पहली बार जनपद की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 26 थानों के प्रभारी बदल दिए। पांच दारोगा को चौकी का चार्ज दिया, जबकि सात चौकी प्रभारियों को थाने की कमान दी। देहात स्वाट टीम के प्रभारी और टीपीनगर थाने में एक दारोगा की तैनाती की गई। तीन इंस्पेक्टरों को थानों से हटाकर दूसरे जनपदों में रिलीव किया गया, जबकि दो इंस्पेक्टर और दो दारोगा लाइन हाजिर किए गए।

सूची जारी करने के बाद वायरलेस सेट पर आदेश दिए गए कि अधिकारी दो दिन बाद चार्ज ग्रहण करें। दो दिन के अंतराल को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा है। एसपी सिटी के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जयंती को देखते हुए दो दिन बाद रवानगी के आदेश दिए गए। जनपद में 86 इंस्पेक्टर है, उसके बाद भी कई कोतवाली की कमान दारोगाओं को सौंप दी गई।

खरखौदा थाना प्रभारी समयपाल सिंह को कोतवाली का प्रभारी बनाया। उसी थाने के कस्बा चौकी प्रभारी अजय अवाना को खरखौदा थाना प्रभारी बनाया। काेतवाली से इंस्पेक्टर पंकज कुमार को किठौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया। किठौर से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को बाहर जनपद रवाना किया। देहलीगेट से इंस्पेक्टर अतुल कुमार को टीपीनगर का प्रभारी बनाया।

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को दौराला थाना प्रभारी बनाया 

वहां के प्रभारी अरुण मिश्रा को सरधना थाने की कमान दी गई। मेडिकल की के ब्लाक चौकी प्रभारी राहुल कुमार को देहलीगेट का प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को दौराला थाना प्रभारी बनाया गया। वहां से इंस्पेक्टर सुमन कुमार को कंकरखेड़ा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया। कंकरखेड़ा के प्रभारी जितेंद्र कुमार की बाहर जनपद में रवानी करा दी गई।

मवाना प्रभारी ब्रह्म कुमार को मुंडाली थाने भेजा गया। वहां से एसओ देवेंद्र मिश्रा को मवाना थानाध्यक्ष बनाया गया। जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई को सिविल लाइंस थाना प्रभारी बनाया। यहां से दारोगा अरुण भाटी को एसओ नौचंदी बनाया। नौचंदी थाना प्रभारी अनूप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी के पीआरओ अजयदीप को जानी थाने का एसओ नियुक्त किया। साइबर थाने के प्रभारी महावीर सिंह को मेडिकल का प्रभारी निरीक्षक बनाया। वहां से हरिओम सिंह को साइबर थाना प्रभारी नियुक्त किया। फलावदा प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर क्राइम बनाया।

सरूरपुर से एसओ गौरव को फलावदा थाने का प्रभारी बनाया। भोला झाल चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को एसओ सररूपुर बनाया। एएचटीयू थाना प्रभारी रविंद्र को बाहर जनपद रिलीव किया। लोहियानगर के एसओ सुमित तोमर को एएचटीयू भेजा। परतापुर के एसओ अजय शुक्ला को लोहियानगर थानाध्यक्ष बनाया। सदर बाजार से एसओ मानवेंद्र सिंह को परतापुर का प्रभारी नियुक्त किया।

एसएसआइ रामप्रकाश को सदर बाजार का एसओ बनाया। लिसाड़ीगेट प्रभारी दलवीर को लाइन हाजिर कर वहां कचहरी चौकी प्रभारी विशाल कुमार को एसओ बनाया। हस्तिनापुर के एसओ कमल द्विवेदी को लाइन हाजिर कर वहां दारोगा दुष्यंत कुमार को एसओ बनाया। लालकुर्ती से हरेंद्रपाल को हटाकर रेलवे रोड भेजा, वहां से विजय कुमार को लालकुर्ती का प्रभारी बनाया। दारोगा योगेंद्र कुमार को देहात स्वाट का प्रभारी बनाया है।

राहुल, देवेंद्र और दुष्यंत की तैनाती सवालों में घिरी

के ब्लाक चौकी प्रभारी राहुल कुमार को नोएडा से बेड एंट्री मिली थी। उसके बाद भी राहुल को दहेलीगेट थाना प्रभारी बनाया। 10 जून को मुंडाली के मुरलीपुर में सात माह के बच्चे की हत्या पर फजीहत कराने वाले देवेंद्र मिश्रा को मुंडाली से मवाना थाने की कमान सौंप दी गई, जबकि मवाना थाना इंस्पेक्टर का है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर भड़के CM धामी, बोले- ये देवभूमि उत्तराखंड और हमारे संघर्ष का अपमान

टीपीनगर में फायरिंग के मामले में घिरे एसएसआइ दुष्यंत शर्मा को हस्तिनापुर का प्रभारी बना दिया है। इसी तरह से सरूरपुर से हटाकर फलावदा का प्रभारी बनाए गए गौरव कुमार को तेजगढ़ी में व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले में लाइन हाजिर किया जा चुका था। महिला अधिवक्ता से विवादों में घिरे हरेंद्र को भी रेलवे रोड की कमान सौंप दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।