विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, प्लाट के पैसों में से मांगे 10 लाख... त्रस्त किशोरी ने की जान देने की कोशिश

By Shubham Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 03 Aug 2026 05:36 PM (IST)

सरधना में सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक किशोरी ने तेजाब पी लिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर तेजाब पीया।

  2. आरोपितों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता से 10 लाख रुपये की मांग भी की थी।

  3. पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सरधना (मेरठ)। कस्बे के एक मुहल्ला निवासी किशोरी ने दुष्कर्म के आरोपितों से परेशान होकर तेजाब पी लिया। मामले की जानकारी होने पर स्वजन ने पीड़िता को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कस्बे के एक मुहल्ला निवासी निवासी युवक ने थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन कस्बे में ही एक इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्र है। जब उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने जाती थी तो। आरोप है कि उसके मुहल्ले के दो युवक पिछले चार माह से रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ करते थे। साथ ही आरोपित किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।

26 मई को उसकी बहन ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी, तभी दोनों आरोपित जबरन उसे कार में डालकर ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपितों ने फोटो बना लिए। किसी को बताने पर फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। कुछ समय बाद उसी के मुहल्ले के एक युवक ने पीड़िता को फोन कर फोटो की जानकारी दी और मिलने के लिए कहा। एक अगस्त को जब वह ट्यूशन जा रही थी तो।

दोनों आरोपितों ने उसे फिर से रास्ते में रोका और उसके भाई द्वारा प्लाट के बेचने के बाद आई रकम 30 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये की मांग की। जब पीड़िता ने इन्कार किया। बाद में पीड़िता अपने घर पहुंची और तेजाब पी लिया। उसी दौरान जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब अस्पताल में पीड़िता होश में आई और उसने आपबीती बताई।