विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में मामा ने सौतेले भांजे के साथ मिलकर की किशोरी की हत्या, जंगल में फेंका शव

Published: Sun, 31 May 2026 02:35 AM (GMT+05:30)

मेरठ के हुमायूंनगर में एक किशोरी की उसके मामा और सौतेले भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी अपने ...और पढ़ें

झूठी शान के लिए मामा ने सौतेले भांजे संग मिलकर की किशोरी की हत्या।

झूठी शान के लिए मामा ने सौतेले भांजे संग मिलकर की किशोरी की हत्या।

HighLights

  1. मामा ने सौतेले भांजे संग किशोरी की हत्या की।

  2. प्रेम प्रसंग के चलते हुई वारदात, शव जंगल में फेंका।

  3. पुलिस ने मामा को गिरफ्तार किया, सौतेले भाई फरार।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है? लोहियानगर के हुमायूंनगर की घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। मामा ने सौतेले भांजे के साथ मिलकर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर बाइक पर रखकर नहरेड़ा के जंगल में फेंक दिया। गुनाह पर पर्दा डालने के लिए आरोपित लोहियानगर थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गए।

इसी बीच किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस को परिवार के लोगों पर शक हुआ। मामा और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तभी मामा ने सौतेले भांजे के साथ हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर लिया। सौतेले भाई की तलाश की जा रही है।

किशोरी का कसूर इतना था कि वह अपने मनपसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। दाे दिन पहले घर छोड़कर चली गईं थी। परिवार के मना करने पर भी प्रेमी से मामा के मोबाइल फोन से बातचीत कर रही थी।

लोहियानगर थाने के हुमायूंनगर की मासा अल्लाह मस्जिद के पास कारपेंटर जावेद सैफी परिवार के संग रहते हैं। 17 साल पहले जावेद की पत्नी शबाना की मौत हो गईं थी। शबाना से जावेद को एक बेटा शोएब और बेटी शबनूर है।

जावेद ने दूसरी शादी जाकिर कॉलोनी निवासी शाहजहां से कर ली। शाहजहां ने दो बेटियां सानिया ओर सोनम को जन्म दिया। सानिया 15 साल की और सोनम 11 साल की है। सानिया 26 मई को पड़ोसी युवक के संग चली गईं थी।

घर लौटने के बाद 28 मई को जावेद ने अपने साले सरताज निवासी जाकिर कॉलोनी को घर पर बुलाया। सरताज ने सानिया को डांट लगाकर उसके कब्जे से मोबाइल छीन लिया। उसके बाद भी सानिया ने मामा के मोबाइल से ही पांच बार अपने दोस्त को कॉल कर दी। शुक्रवार की शाम सरताज को यह जानकारी मिली। सरताज ने सानिया को रोकने का प्रयास किया।

उसके बाद भी वह जिद करने लगी कि दोस्त से बातचीत करना बंद नहीं करेगी। तब परिवार में विवाद हुआ। सरताज ने सानिया की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को बेड के नीचे डाल दिया गया। रातभर शव घर के अंदर पड़ा रहा।

शनिवार की सुबह चार बजे शोएब की मदद से बाइक पर सानिया का शव रखकर नरहेड़ा के जंगल में फेंक दिया। उसके बाद सरताज और जावेद अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए सानिया की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराने पहुंच गए।

इसी बीच नरहेड़ा के जंगल से किशोरी का शव बरामद हो गया। शव की पहचान सानिया पुत्र जावेद के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने मामा और पिता को हिरासत में ले लिया।

कुछ देर की पूछताछ के बार मामा ने किशोरी की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। शोएब की तलाश में दबिश डाली जा रही है।

दोस्तों से बातचीत करने पर गुस्साए में आए मामा ने सौतेले भाई के संग मिलकर किशोरी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए मामा को गिरफ्तार कर लिया। सौतेले भाई शोएब की तलाश की जा रही है। पिता, मां की भूमिका की भी विस्तार से जांच की जा रही है। -विनायक भोसले, एसपी सिटी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।