यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: होली तक तापमान के 33 डिग्री पहुंचने के आसार, मेरठ के मौसम का कैसा है हाल, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
Meerut Weather News In Hindi रात में अभी भी है गुलाबी ठंड। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन का सर्वाधिक है। न्यूनतम ...और पढ़ें

HighLights
- पाच सालों में सबसे कम है न्यूनतम तापमान
- आगामी दिनों में धीरे धीरे बढ़ेगा तापमान
ओम बाजपेयी, मेरठ। जनपद का मौसम बसंती बना हुआ है। अभी तक तापमान में नरमी बनी हुई है। पांच सालों में अभी तक पारे के तेवर सबसे कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। होली तक तापमान 33 डिग्री से अधिक पर पहुंचने के आसार है।
रात की गुलाबी ठंडक
रात में अभी भी गुलाबी ठंड है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से अधिक नहीं आंका गया है। जबकि गत वर्षों में मार्च के अधिकांश दिनों में न्यूनतम पारा 15 डिग्री से अधिक रहता था। यही कारण है कि पंखे की जरूरत अभी महसूस नहीं हो रही है। वहीं दिन में देखें तो इस बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक केवल दो दिन दर्ज किया गया है।
जबकि गत वर्ष स्थितियां लगभग विपरीत थी। वर्ष 2023 में 13 दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक आंका गया था। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे अधिक 13 दिन रहा था। उच्चतम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस बार न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से अधिक नहीं पहुंचा है। 2020 से मार्च के मौसम पर नजर डालें तो मौसम बसंत ऋतु का अहसास करा रहा है।
ये भी पढ़ेंः हेड कांस्टेबल ने शिक्षक की गोलियों से भूनकर हत्या की, वाराणसी से मुजफ्फरनगर यूपी बोर्ड की कॉपी लेकर आए थे टीचर
ये है मौसम का पूर्वानुमान
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में बरसात की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन के तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी। होली 25 मार्च को है। तब तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचेगा। 19 को बादल छाए रहने की संभावना है।
खबरें और भी
एक से 17 मार्च तक वर्तमान और पिछले सालों के तापमान पर एक नजर
वर्ष 30 डिग्री से अधिक तापमान वाले दिन 15 या उसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले दिन उच्चतम अधिकतम उच्चत्म न्यूनतम
2024 2 - 30.2 14.0
2023 13 16 32.5 18.4
2022 8 4 33.4 18.8
2021 13 9 33.2 17.2
2020 - 4 - 17.4 नोट आंकड़े मौसम विभाग से, तापमान डिग्री सेल्सियस में