Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut Weather Update: दोपहर में छाई धूप तो रात में बढ़ी गलन, क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

    Updated: Tue, 23 Dec 2025 07:09 AM (IST)

    मेरठ में दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली है, लेकिन रात में गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। प्रदूषण ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. दिन में धूप से राहत, रात में बढ़ी गलन

    2. क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड की आशंका

    3. तापमान में गिरावट, सावधानी बरतने की सलाह

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कई दिनों से जनपद कोहरे और ठंड की चपेट में है। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे तक धुंध छाई रही। सुबह सात बजे दृश्यता 30 मीटर से कम रही। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पिछले तीन-चार दिनों की तुलना में धूप ठीक-ठाक रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। रात 10 बजे के बाद शहर की सड़कों पर फिर से कोहरा छाने लगा। अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई। यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    प्रदूषण ने स्थिति एक बार फिर खराब कर दी। प्रदेश में मेरठ पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। रविवार को देर रात कोहरा छाना शुरू हुआ। सोमवार को तड़के चार-पांच बजे घना कोहरा छाया रहा। दिन निकलने के बाद भी कोहरे की धुंध नहीं छंटी।

    पल्लवपुरम में रविवार की रात आठ बजे से सोमवार को शाम सात बजे तक पीएम 2.5 की मात्रा 325 माइक्रोग्राम से अधिक बनी रही। शाम सात बजे एक्यूआई 338 दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को आंशिक रूप से राहत का अहसास हुआ।

    खबरें और भी

    पिछले तीन दिन से लोग धूप के लिए तरस गए थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ हिमालय क्षेत्र से गुजरा है। नमी युक्त ठंडी उत्तर पश्चिम हवा चल रही है। क्रिसमस पर रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी के आसार हैं। फिलहाल कोहरे से राहत की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन का इंजन बनेगा स्वाद का ठिकाना, यूपी के इस जिले में बनेगा देश का पहला 'लोको रेस्टोरेंट'