Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Meerut: राहत की गुजरे दो महीने, अब जून में छूटेगा पसीना, जल्द 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 12:04 PM (IST)

    पिछले दो माह कम पड़ी गर्मी जून में बढ़ने की संभावना। मानसून में देरी होगी बड़ी वजह। बादल छाए हैं लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग का प ...और पढ़ें

    मेरठ में मानसून देरी से आने के कारण तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं।
    मेरठ में मानसून देरी से आने के कारण तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं।

    मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में दो दिन से लगातार जनपद में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन इन बादलों से बरसात की उम्मीद नहीं है। जून में इस सप्ताह तापमान बढ़ेगा इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञानियाें ने जताया है। सोमवार को बादल छाए रहने के बावजूद दोपहर साढ़े 11 बजे पारा 35.6 डिग्री रहा। सात जून तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

    मेरठ में देरी से आएगा मानसून

    इस बार मानसून के आगमन में विलंब है। मेरठ में मानसून 29 जून को आता है। लेकिन इस बार इसके पांच छह जुलाई तक आने की संभावना है। वहीं केरल जहां से मानसून की शुरुआत होती है वहां इसकी तिथि एक जून है। लेकिन अभी तक वहां पर मानसून नहीं पहुंचा है। अगले दो दिन में इसके प्रवेश करने की संभावना है लेकिन आरंभ में इसकी तीव्रता कम ही रहेगी।

    पश्चमी उत्तर प्रदेश में रहेगा गर्मी का प्रकोप

    मानसून में विलंब से पश्चिम उप्र में जून में गर्मी का प्रकोप रहने की संभावना बन रही है। जबकि अप्रैल और मई में तापमान सामान्य से काफी कम रह है। मई में तो सामान्य 38.4 की तुलना में इस बार केवल 35.2 डिग्री सेल्सियस माह का औसत तापमान दर्ज हुआ है।