Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन हो तो बने बात... कम खर्चे में होगा बड़ा फायदा, मोर्चा पदाधिकारियों ने उठाई मांग

    By Sanjeev Pandey Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:48 PM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन और हाईकोर्ट बेंच की मांग की। सांसद ने कम खर्चे में ...और पढ़ें

    दिल्ली में राज्यसभा सदस्य से शिष्टाचार भेंट के दौरान वार्ता करते हुए भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह व अन्य। सौ. प्रतिनिधि मंडल

    दिल्ली में राज्यसभा सदस्य से शिष्टाचार भेंट के दौरान वार्ता करते हुए भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह व अन्य। सौ. प्रतिनिधि मंडल 

    HighLights

    1. भाकियू संघर्ष मोर्चा की सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी से मुलाकात।

    2. मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन की मांग प्रमुखता से उठाई।

    3. सांसद ने लोकसभा में प्रस्ताव पारित कराने का दिया है भरोसा।

    जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की, जिसमें क्षेत्र की समस्याओं, रेलवे लाइन और हाईकोर्ट बेंच सहित कई मुद्दों पर वार्ता हुई।

    भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने पुरानी मांग उठाते हुए कहा कि दौराला से मवाना और खतौली से राहवती तक छोटी लाइन की सरकारी जमीन उपलब्ध है। यदि इसी का उपयोग कर मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन बनाई जाए तो कम खर्चे में यह संभव है। इस पर सांसद ने कहा कि वे मिलकर इसी सत्र में लोकसभा में प्रस्ताव पास कराने का प्रयास करेंगे।

    हाईकोर्ट बेंच और विकास के मुद्दे पर सांसद ने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए भी प्रयासरत रहने की बात कही। इसके साथ ही हस्तिनापुर क्षेत्र में बाढ़, विकास और अन्य जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग की अपेक्षा रखी। शिष्टाचार भेंट के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डा. आरपी सिंह, मोड़ गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।