Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Karnal Highway पर बढ़ा हादसों का खतरा, फाइलों में बंद हो रहे हैं अवैध कट

    By Lokesh Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 02 May 2026 07:25 PM (IST)

    मेरठ-करनाल हाईवे पर दो माह पहले शुरू की गई जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। अवैध कट फिर से खुलने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी ...और पढ़ें

    मेरठ-करनाल हाईवे पर इसी भूनी गांव के कट पर हो रही है दुर्घटनाएं। जागरण

    मेरठ-करनाल हाईवे पर इसी भूनी गांव के कट पर हो रही है दुर्घटनाएं। जागरण

    HighLights

    1. एनएचआइ व यातायात पुलिस ने किया था दावा, सुरक्षित बनाया जाएगा सफर

    2. एनएचआइ के बंद किए कट से हटा दिए गए बैरिकेड, हादसों का खतरा बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। इसका दावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) व यातायात पुलिस ने दो माह पहले किया था। कहा गया था कि जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (JFD) योजना के तहत सड़क पर खून न बहे, इसके बंदोबस्त किए जाएंगे। मेरठ-करनाल मार्ग का दौरा कर खतरनाक मोड़ व कट चिंहित किए गए थे।

    पूर्व चिंहित ब्लैक स्टाप में इन्हें शामिल किया गया था। कुछ कट बंद भी किए गए थे। कुछ दिन दोनों विभागों ने भागदौड़ की, फिर जेएफडी योजना को ही भूल गए। न तो अवैध कट बंद हुए और ना ही उन स्थानों पर कोई बंदोबस्त किया जहां लगातार दुर्घटना हो रही है। फाइलों में यात्रा सुरक्षित बनाने का काम हो रहा है। जिन कट को यातायात पुलिस ने बंद किया था, ग्रामीणों ने उसे फिर खोल दिया है।

    कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से पारसी पुल तक हादसे रोकने को तत्कालीन एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने एनएचएआइ के साइट इंजीनियर विकास कुमार व संबंधित थाना पुलिस संग सर्वे किया था। 19 स्थान, खतरनाक मोड़ व अवैध कट सूचीबद्ध किए गए थे। सर्वे के बाद एनएचएआइ ने जल्द ही ऐसे स्थानों पर क्रश बैरियर, संकेतक व प्रकाश व्यवस्था जल्द करने का दावा किया था।

    यातायात पुलिस ने ऐसे गांव जिनके पास ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है, वहां ग्रामीणों संग बैठक कर सतर्कता व उन्हें जागरूकता करने की बात कही थी। दो माह बीत गए, यह दावे पूरे नहीं हो पाए। मेरठ-करनाल मार्ग पर नगला, ड्रीम सिटी कालोनी कट, ग्राम दबथुवा, नानू पुल, नानू गांव, कक्केपुर गांव, भूनी तिराहा, डाहर गांव, गोटका के पास अवैध कट आज भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

    खबरें और भी

    ड्रीम सिटी के सामने बंद किया खतरनाक कट फिर खुल गया है। ग्राम डाहर व सरूरपुर में रास्तों पर ग्रामीणों ने और नए कट बना लिए है। ब्लैक स्पाट पर संकेतक, स्पीड़ ब्रेकर व रात में लाइट की व्यवस्था भी दो माह बीतने पर भी नहीं की गई। बंद कट के खुलने से फिर हादसों का खतरा बन गया है。

    इन्होंने कहा

    मैंने अभी जिम्मेदारी संभाली है। मेरठ-करनाल हाईवे पर बनाई योजना की जानकारी नहीं है। इस योजना के बारे में जानकारी कर जल्द ही जरूरी बंदोबस्त किए जाएंगे।
    -राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात