Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे की हैवानियत, होटल में बुलाकर दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 12:45 PM (IST)

    Meerut Crime News In Hindi छात्रा से दुष्कर्म मामले में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा गिरफ्तार। दिल्ली रोड स्थित होटल में बुलाकर छात्रा से 22 अगस्त ...और पढ़ें

    Meerut News In Hindi: दिल्ली की छात्रा से होटल में दुष्कर्म।
    Meerut News In Hindi: दिल्ली की छात्रा से होटल में दुष्कर्म।

    HighLights

    1. आज दर्ज होंगे छात्रा के बयान
    2. होटल में दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म

    मेरठ, जागरण संवाददाता। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा से होटल में दुष्कर्म करने वाले पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक को देर रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दानिश के मोबाइल का डाटा चेक किया जा रहा है। हालांकि उसने सभी डेटा डिलीट कर दिया है। माना जा रहा है कि डेटा रिकवर कराया जाएगा।

    दिल्ली की रहने वाली है छात्रा

    छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। 18 अगस्त को इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी से दोस्ती हुई। बातचीत में उसने अपना नाम दानिश अखलाक और खुद को अविवाहित बताया। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। 20 अगस्त 2023 को दानिश और छात्रा दिल्ली के हौजखास रेस्टोरेंट में मिले। उसके दो दिन बाद आरोपित ने छात्रा को दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुलाया। आरोपित ने बताया कि उसके पिता पूर्व सांसद शाहिद अखलाक हैं।

    खुद का बताया होटल

    खुद का होटल बताते हुए बिना आइडी के ही शाम को तीन बजे छात्रा को मैनेजर रूम के अंदर ले गया। यहां आरोपित ने शराब पीकर जबरन पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा रोने लगी तो दानिश ने उससे कहा कि मैंं जिंदगी भर तुम्हारा साथ दूंगा।

    बाथरूम में नहाने का बनाया वीडियो

    छात्रा बाथरूम में नहाने गई तो दानिश ने अश्लील वीडियो बना ली। छात्रा की तहरीर पर दानिश अखलाक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात कोतवाली पुलिस ने दानिश अखलाक को उसके घर से गिफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने में ही उससे पूछताछ की जा रही है।

    खबरें और भी

    सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि दानिश अखलाक के मोबाइल चेक किए जा रहे है। हालांकि उन्होंने सभी साक्ष्य मिटा दिए है। आज छात्रा के थाने में बयान दर्ज कराए जाएंगे।