Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपा MLA अतुल प्रधान ने संगीत सोम पर उठाए सवाल, बोले- कुरैशी के साथ करते हैं मीट कारोबार, शाहरुख खान से है दिक्कत

    By SARVENDER PUNDIREdited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 07 Jan 2026 03:34 PM (IST)

    Meeurt News : समाजवादी पार्टी के सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान ने कहा कि सोम मोइन कुरै ...और पढ़ें

    सरधना विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक संगीत सोम (फाइल फोटो)

    सरधना विधायक अतुल प्रधान और पूर्व विधायक संगीत सोम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सपा विधायक का संगीत सोम की सुरक्षा पर 66 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा

    2. पत्रकार वार्ता में विधायक ने आरोपों को लेकर दस्तावेज भी पेश किए। 

    जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संगीत सोम एक तरफ तो मोइन कुरैशी के साथ मीट का कारोबार करते हैं और फिल्म स्टार शाहरुख खान को गद्दार बताकर हिन्दू-मुस्लिम कर रहे हैं।

    वहीं उन्होंने कहा कि सरकार 11 साल में 66 करोड़ रुपए अब तक सोम पर खर्च कर चुकी हैं, उन्हें केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से सुरक्षा मिली हुई हैं।

    बुधवार को विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि संगीत सोम मीट का कारोबार करते हैं। वह भी मुस्लिम लोगों के साथ मिलकर और वैसे हिंदूवादी नेता बनते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि पूर्व में सोम पर गोबर से सने हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ, गोलियां चली, उस केस का आज तक भी राजफाश नहीं हुआ हैं।

    हाल फिलहाल मै उनकी सुरक्षा का रिव्यू होना था, अब उन्हें बांग्लादेश से धमकी मिलने लगी हैं। यह कोई घटना नहीं हैं केवल सुरक्षा बचाने का प्रोपगेंडा हैं। यह सभी केस खुलने चाहिए, उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। सोम की सुरक्षा पर सरकार प्रतिमाह 40 से 50 लाख रुपए खर्च करती हैं, ये सुरक्षा का प्रयोग करके जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं, गरीब लोगो के मकान कब्जा रहे हैं, इनकी सम्पत्ति की भी जांच होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व MLA संगीत सोम को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी, बांग्लादेश के नंबरों से आए फोन

    अतुल प्रधान ने कहा कि बांग्लादेश में जो हत्याएं हो रही हैं इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। देश की सरकार शाहरुख खान को पुरस्कार देती हैं और उनका एक नेता शाहरुख खान का नाम लेकर हिन्दू मुस्लिम करता हैं। बीसीसीआई को तो बांग्लादेश से संबंध खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने संगीत सोम को दो मीट फैक्ट्री में डारेक्टर बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL से बाहर होंगे मुस्ताफिजुर रहमान, इसे लेकर भाजपा के पूर्व MLA संगीत सोम ने दिया बड़ा बयान, बताया सनातनियों की जीत

    दस्तावेज भी विधायक ने दिखाए

    पत्रकार वार्ता के दौरान अतुल प्रधान ने सभी आरोपों पर दस्तावेज भी पेश किए। उन्होंने बताया कि संगीत सोम की मीट फैक्ट्रियों का मीट विदेशो में सप्लाई होता हैं। इसके अलावा वह शराब का कारोबार भी करते हैं जो गलत तरीके से किया जा रहा हैं।

    यह भी पढ़ें- संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया 'देश का गद्दार', बांग्लादेश से जोड़ा यह कनेक्शन

    बोले संगीत सोम- लोगों को भ्रमित कर रहे हैं अतुल प्रधान
    इन आरोपों पर संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने 2005 में मोईन कुरैशी से जमीन खरीदी थी। यह जमीन संबंधित कंपनी के ही नाम थी। 2006 में उस जमीन को बेच भी दिया था। जांच में यह सब स्पष्ट हो गया था कि उनका मोईन से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने न तब मीट कारोबार किया था न ही अब। अतुल प्रधान क्षेत्र में कार्य करने के बजाय लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जहां तक शराब कारोबार की बात है तो क्या किसी को कोई बिजनेस करने का हक नहीं है।