विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडीए गठबंधन की महारैली आज, पश्चिमी यूपी में गूंजेगी 400 पार की हुंकार; अखिलेश के पीडीए का जवाब देगी भाजपा

Published: Sun, 31 Mar 2024 09:13 AM (GMT+05:30)

Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाली एनडीए की पल्लवपुरम स्थित आलू अनुसंधान संस्थान के ...और पढ़ें

एनडीए गठबंधन की महारैली आज, पश्चिमी यूपी में गूंजेगी 400 पार की हुंकार; अखिलेश के पीडीए का जवाब देगी भाजपा
एनडीए गठबंधन की महारैली आज, पश्चिमी यूपी में गूंजेगी 400 पार की हुंकार; अखिलेश के पीडीए का जवाब देगी भाजपा

जागरण संवाददाता, मेरठ। (Lok Sabha Election 2024) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाली एनडीए की पल्लवपुरम स्थित आलू अनुसंधान संस्थान के केंद्रीय परिसर में रविवार को सर्वसमाज की भागीदारी दिखाई देगी। मंच पर जहां हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व जयंत समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेता रहेंगे, वहीं पांच लोकसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपाई और रालोद कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

मंच पर सामाजिक, क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रधानमंत्री रविवार दोपहर 3.15 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

पीडीए के जवाब में भाजपा का जातीय गठजोड़

लोकतंत्र के मैदान में जहां एक ओर भाजपा व रालोद समेत पूर्वांचल के कई दल शामिल हैं, वहीं कांग्रेस और सपा ने हाथ मिलाकर भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई है। सपा ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक का गठजोड़ बनाया है तो वहीं बसपा अनुसूचित जाति की धुरी पर सोशल इंजीनियरिंग का नया प्रयोग कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शनिवार को रैली स्थल का निरीक्षण कर बताया कि रैली स्थल के पास दो हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री की रैली में अनुसूचित, अति पिछड़े, पिछड़े व सवर्ण समेत सभी जातियों का समन्वय दिखेगा। महानगर, जिला व क्षेत्रीय इकाइयों ने पूरी रणनीति तैयार की है।

प्रधानमंत्री की रैली में मेरठ-हापुड़ समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, बागपत की संयुक्त रैली है, इसलिए सभी क्षेत्रों की हिस्सेदारी होगी। रालोद के सभी विधायक पहुंचेंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा भी तैयार

अल्पसंख्यकों में जैन एवं सिख समाज की उपस्थिति भी भरपूर रहेगी। रैली में मुस्लिम वर्ग को लाने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेहनत कर रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने बताया केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। मुस्लिम समाज भी भाजपा से जुड़ रहा है।

अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनय विरालिया बताते हैं कि वह 25 बसें ले जाएंगे, इसी तरह से जिला इकाई व अन्य जिलों से अनुसूचित मोर्चा ने लक्ष्य बनाया है। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रवेश गूमी बताते हैं कि उनकी तरह अन्य संबंधित जिलों से भी मोर्चा पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं।

रैली में लगभग दो लाख लोग पहुंच सकते हैं, इसी को देखते हुए बड़े मैदान का चयन किया गया है।

अति पिछड़ों का मंच पर रहेगा समुचित प्रतिनिधित्व

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय निषाद पार्टी के संजय निषाद, अपना दल (एस) केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।

3.15 बजे पहुंचेगा प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर

1.15 घंटे मंच पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

3 हेलिपैड बनाए गए हैं

2 लाख लोग पहुंच सकते हैं रैली में

5 लोकसभा क्षेत्रों के लिए है संयुक्त रैली

मंच पर 1.15 घंटे रहेंगे मोदी

कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3.15 बजे उनका हेलिकाप्टर परिसर में ही बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। मोदी मंच पर करीब एक घंटा 15 मिनट रहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब 4.30 बजे मंच से रवाना होंगे। दोनों मुख्यमंत्री भी हेलिकाप्टर से आएंगे इसलिए कुल तीन हेलिपैड बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: मेरठ से आज चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और जयंत चौधरी भी रहेंगे मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।