'नीले ड्रम' वाली मुस्कान और 'सांप कांड' वाली रविता ने नहीं रखा करवाचौथ, बच्चों के लिए अहोई अष्टमी पर रखेंगी व्रत
मेरठ जिला कारागार में मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान और रविता ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा, बल्कि वे अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी।

'नीले ड्रम' वाली मुस्कान और 'सांप कांड' वाली रविता।
HighLights
मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान-रविता ने नहीं रखा करवा चौथ व्रत।
दोनों अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी।
मेरठ जेल की 37 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। जिला कारागार में बंद मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान व रविता ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा। महिला बैरक में बंद 65 में से 37 महिला बंदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा।
जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को जरूरी सामान मुहैया कराया। उधर, मुस्कान व रविता ने अहोई के लिए जेल प्रशासन से सामान मांगा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें मांगा गया सामान दिया है। मुस्कान व रविता अपने बच्चों के लिए अहोई का व्रत रखेगी।
ऐसी चर्चाएं थीं कि मुस्कान और रविता अपने प्रमियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व रविता के अपने प्रेमियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की बात गलत है। दोनों ने कोई व्रत नहीं रखा है।
महिला बैरक में बंद बंदियों में से केवल 37 ने करवाचौथ का व्रत रखने को जेल प्रशासन से जरूरी सामान मांगा था। उन्हें करवे के अलावा खानपान व पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। अहोई का व्रत रखने को जो सामान मुस्कान, रविता व अन्य महिला बंदियों ने मांगा है, वह उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।
मुस्कान और रविता रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत
नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप कांड वाली रविता जेल में अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन से पूजन सामग्री भी दोनों ने ले ली है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में उल्देपुर में न्यायिक आयोग ने जताया आश्चर्य, कहा- यहां तो अवैध कॉलोनियों के साथ पूरी मार्केट बन गई
