विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीतकर भारत लौटे प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा एथलीट प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी स्वदेश लौटे।

पदक जीतकर लौटी प्रीति पाल और अनुभव चौधरी का मुंह मीठा कराते जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी

पदक जीतकर लौटी प्रीति पाल और अनुभव चौधरी का मुंह मीठा कराते जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी

HighLights

  1. जापान पैरा एशियन गेम्स से पदक विजेता खिलाड़ी लौटे।

  2. दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, उत्साहवर्धन किया गया।

  3. प्रीति पाल, आयुष वर्मा, अनुभव चौधरी ने पदक जीते।

जागरण संवाददाता, मेरठ। जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने पर उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी सहित स्वाति चौधरी व अन्य खिलाड़ियों का जिला पैरा खेल संघ की टीम ने स्वागत किया। इस दौरान कोच गौरव त्यागी, रोबिन सिंह सहित अन्य खेल पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। भारतीय पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिला वर्ग की 100 व 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

आयुष वर्मा ने भाला फेंक में कांस्य पदक और शाटपुट की एफ-53 स्पर्धा में 8.16 मीटर का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अनुभव चौधरी ने टी-35 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कांस्य जीता और 200 मीटर में चौथे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में एक नवंबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव, टेंपो व ई-रिक्शा की जगह होगी तय... नियम टूटा तो होगा चालान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।