Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Passport Fee Hike: फीस बढ़ने से पहले बड़ी संख्या में हुए आवेदन; मेरठ में अगले तीन माह के स्लॉट बुक

    By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:36 AM (IST)

    Meerut POPSK : एक जुलाई से पासपोर्ट शुल्क में वृद्धि हो गई है। इससे पहले मेरठ में पासपोर्ट आवेदन के लिए अपॉइंटमेंट 30 सितंबर तक बुक हो गए हैं। आवेदकों ...और पढ़ें

    मेरठ कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट ऑफिस। जागरण

    मेरठ कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट ऑफिस। जागरण

    HighLights

    1. शुक्रवार को पासपोर्ट की वेबसाइट पर 30 सितंबर की मिल रही थी अपॉइंटमेंट डेट।

    2. विदेश मंत्रालय ने एक जुलाई से लागू की है पासपोर्ट की बढ़ी हुई फीस।

    विनय विश्वकर्मा, मेरठ। 20 जून को केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में वृद्धि की घोषणा की थी, जिसे विदेश मंत्रालय ने एक जुलाई से लागू कर दिया है। पासपोर्ट की घोषणा होने के बाद जून माह के अंतिम दस दिनों में बड़ी संख्या में आवेदकों ने passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।

    नतीजा यह रहा कि मेरठ के पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट डेट 30 सितंबर तक पहुंच गई है। वृद्धि की गई फीस से बचने के लिए आवेदकों का एक साथ आवेदन करना इसका अहम कारण माना जा रहा है।

    14 वर्ष बाद की गई इस बढोतरी में सामान्य पासपोर्ट आवेदन का शुल्क 1500 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। वहीं, तत्काल में यह फीस 5000 कर दी गई है, जो पहले 3500 रुपये थी।

    प्रतिदिन 90 अपॉइंटमेंट, पांच दिन होता है कार्यदिवस

    कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पासपोर्ट आफिस संचालित होता है। इसमें प्रतिदिन 90 अपॉइंटमेंट लिए जाते हैं। शुक्रवार यानी तीन जुलाई को आवेदन करने पर मेरठ पासपोर्ट आफिस में 30 सितंबर के लिए अपॉइंटमेंट मिल रही थी। पासपोर्ट आफिस में सोमवार से शुक्रवार सप्ताह में केवल पांच दिनों का कार्य दिवस होता है।

    शनिवार व रविवार अवकाश रहता है। इस प्रकार यदि जुलाई, अगस्त व सितंबर के कार्य दिवस जोड़कर और उसमें पर्व के अवकाश निकालकर आंकलन किया जाए तो इन तीन माह में अनुमान के अनुसार 4950 अपॉइंटमेंट बुक किए गए हैं।

    खबरें और भी

    पासपोर्ट पहले अब

    • नया आवेदन (36 पेज) 1500 रुपये 2500 रुपये
    • रि-इश्यू (36 पेज) 1500 रुपये 2500 रुपये

    इन्होंने कहा...

    केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में वृद्धि की है। एक जुलाई से यह लागू कर दी गई है। मेरठ में विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रतिदिन अपॉइंटमेंट की संख्या 90 से बढ़ाकर 270 की जाएगी। 
    -अनुज स्वरूप, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा), गाजियाबाद।