Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ से दिल्ली पहुंचने में शालीमार एक्सप्रेस को लगे आठ घंटे, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट; यात्री हुए परेशान

    By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:30 AM (IST)

    साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी होने से मेरठ-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं और कुछ को डायवर् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी होने से हुई समस्‍या।

    2. मेरठ-दिल्ली रूट पर ट्रेनें घंटों लेट चलीं।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। साहिबाबाद स्टेशन पर ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी होने से मंगलवार को दैनिक यात्रियों काे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केवल दिल्ली जाने वाले लोग ही नहीं लंबी दूरी के यात्री भी परेशान हुए। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंबित रहीं। उज्जैनी और उत्कल एक्सप्रेस को वाया खुर्जा आगरा होते हुए रवाना किया गया।

    उज्जैनी से जिन यात्रियों को मथुरा जाना था, उन्हें मेरठ ही उतरना पड़ा। सिटी स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन जहां दोपहर को आमतौर पर सन्नाटा रहता है मंगलवार को खासी भीड़ भाड़ रही। लोगों ने गंतव्य तक जाने के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। स्टेशन पर पूछताछ की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई थी।

    लोगों ने रोडवेज बस और नमो भारत (रैपिड ट्रेन) का सहारा लिया। शाम को रूट पर संचालन सामान्य हुआ। लेकिन ट्रेन एक से डेढ़ घंटा विलंब से चल रही थी। देहरादून जाने वाली वंदेभारत सवा घंटा विलंब से संचालित रही। यही हाल सुबह देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदेभारत ट्रेन का रहा।

    यह रहा कुछ मुख्य ट्रेनों का हाल

    • सुबह मेरठ कैंट से रवाना हुई शटल ट्रेन को मुरादनगर रोक दिया गया। इसे परिवर्तित रूट से रवाना किया गया। तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार नहीं गई। साहिबाबाद और दिल्ली किशन गंज के बीच ट्रेन डायवर्ट रही। दिल्ली कैंट ट्रेन निर्धारित समय सुबह 9:48 बजे के स्थान पर शाम 3:44 बजे पहुंची। ट्रेन छह घंटा विलंबित रही।
    • सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली होकर चलाया गया है। ट्रेन दिल्ली स्टेशन सवा एक बजे पहंची। जबकि इसका निर्धारित समय 8:50 बजे सुबह है। ट्रेन सवा चार घंटा विलंबित रही।
    • हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन शाम 7:49 बजे दिल्ली पहुंची इसका निर्धारित समय दोपहर 2:40 बजे है। शाम को दिल्ली से रवाना हुई यह ट्रेन मेरठ रात नौ बजे पहुंची। ट्रेन डेढ़ घंटा विलंबित रही।
    • योगनगरी ऋषिकेश से इंदौर जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को यह ट्रेन गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा स्टेशनों के लिए निरस्त रही। इसे मेरठ सिटी स्टेशन से वाया खुर्जा रवाना किया गया।
    • उत्कल एक्सप्रेस को भी हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ होते परिवर्तित रूट से रवाना हुई। उज्जैनी एक्सप्रेस की तरह यह ट्रेन भी कई स्टेशनों के लिए निरस्त रही। यह छह घंटा विलंब से चल रही थी। ट्रेन के मेरठ पहुंचने का समय सुबह 10 बजे है यह ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे आई।
    • अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोल्डन एक्सप्रेस को गाजियाबाद और निजामुद्दीन स्टेशन के बीच परिवर्तित रूट से गुजारा गया।
    • नंदा देवी एक्सप्रेस को भी साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली-निजामुद्दीन होकर संचालित किया गया। यह ट्रेन भी दो घंटा विलंबित रही।

    यह बोले यात्री

    शालीमार एक्सप्रेस मेरठ सुबह सवा नौ बजे आ गई लेकिन दिल्ली पहुंचने में इसे आठ घंटे लग गए। यह शाम पांच बजे पहुंची जबकि इसका निर्धारित समय दिन में 10:45 बजे है। गाजियाबाद और अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।
    -अभिषेक, यात्री
    मुझे दिल्ली जाना है। लेकिन ट्रेनें कई कई घंटे लेट चल रही हैं। जरूरी काम था। अब यहां से भैसाली बस अड्डे जाउंगा।
    -नवीन कुमार, यात्री
    मथुरा जाना था। स्टेशन आया तो पता लगा ट्रेनों का रूट डायवर्ट हैं। स्टेशन पर पूछताछ कांउटर पर पूछा तो कोई सही जानकारी देने को तैयार नहीं है।
    -शिव कुमार, यात्री
    उत्कल और उज्जैनी एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से चलाया गया है। बड़ी संख्या में मथुरा आदि स्टेशनों में जाने वाले यात्रियों को सिटी स्टेशन उतरना पड़ा। यहां से रोडवेज बस अड्डे का मनमना किराया ई रिक्शा वाले ले रहे हैं। रेलवे को कोई व्यवस्था करनी चाहिए थी।
    -वसीम, यात्री

    खबरें और भी