Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir Inauguration: दीपावली की तरह मनाएं श्रीराम उत्सव, घर पर बनाएं ये खास मिठाई, रबड़ी और मेवों से भरे नारियल-खसखस के लड्डू

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:16 AM (IST)

    Shri Ram Temple Inauguration 22 जनवरी के दिन के लिए हर कोई स्वादिष्ट मिठाई से भगवान राम को भाेग लगाना चाहता है। आप भी अगर घर में मिठाई बनाने के शाैकीन ...और पढ़ें

    Ram Mandir Inauguration: रबड़ी और मेवों से भरें हैं नारियल और खसखस के लड्डू
    Ram Mandir Inauguration: रबड़ी और मेवों से भरें हैं नारियल और खसखस के लड्डू

    HighLights

    1. भगवान राम को भाेग बनाने के लिए बनाइये घर पर मिठाई
    2. मेवा, नारियल और खसबस के लड्डू

    जागरण संवाददाता, मेरठ। Ram Mandir Inauguration; 22 जनवरी को श्रीराम उत्सव को दीपावली पर्व की तरह मनाने की तैयारी जोरो पर हैं। घरों में साज सज्जा के अलावा स्वादिष्ट पकवान बनाने की भी तैयारी हैं। हर कोई भगवान श्रीराम को अपने हाथों से बनी स्वादिष्ट मिठाई का भोग लगाना चाहता हैं। इसके लिए घरों में बरफी और कई तरह के लड्डू के अलावा मावे का पेड़ा भी बनाया जाएगा।

    मिठाईयों की इस लिस्ट में नारियल, काजू, बादाम, खरबूजे के बीज, खसखस और रबड़ी से भरा लड्डू बनाकर तैयार किया जाए तो इसका स्वाद अलग ही होगा।

    नारियल और रबड़ी से बने इस लड़्डू को बनाना भी काफी आसान है, और स्वाद ऐसा कि बच्चे और बड़े सभी इसे बार बार खाना चाहेंगे। सदर बाजार स्थित प्रेम स्वीट के मालिक नीरज नारियल और खसखस के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। लड्डू की कीमत 700 रुपये प्रतिकिलो हैं।

    विधि : नारियल और खसखस के लड़्डू बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को मोटे कद्दूकस में कस लें। काजू बादाम छुआरे और पिस्ता को मोटे मोटे टुकड़ों में काट लें। खसखस को भी हलका भून लें। दूध को गाढ़ा पकाकर रबड़ी जैसा बनाकर तैयार कर लें। रबड़ी न होने पर मावे का प्रयोग भी किया जा सकता हैं। असली स्वाद के लिए रबड़ी का ही प्रयोग करें। इससे लड्डू अंदर से काफी मुलायम रहते हैं।

    खरबूजे के बीज को भी देसी घी में दो मिनट के लिए भूनकर सुनहरा कर लें। एक बड़े बर्तन में नारियल, खसखस, काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरा खरबूजे के बीज रबड़ी और बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रहें कि रबड़ी ठंडी हो। चीजों को एक साथ मिलाने के बाद मनचाहे आकार के लड्डू बनाकर तैयार कर लें। बनाने के बाद सप्ताह तक बिना फ्रिज में रखें भी खाया जा सकता हैं।

    खबरें और भी

    Read Also: UP Top News: यूपी की आज की बड़ी खबरें जिन पर दिन भर रहेगी आपकी नजर, सीएम योगी गोरखपुर में, ज्ञानवापी मामले में आज का दिन अहम

    एक किलो लड्डू बनाने 
के लिए सामग्री

    200 ग्राम दूध से बनी गाढ़ी रबड़ी 250 ग्राम काजू, बादाम, पिस्ता, 
 खरबूजे के बीच मोटे कटे हुए 200 ग्राम नारियल कद्दूकस किया 
 हुआ 250 ग्राम बूरा 50 ग्राम खसखस 50 ग्राम छुआरे लंबे कटे हुए