Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR के नोटिस की सुनवाई के लिए जा रहे हैं तो समय लेकर जाएं, मेरठ में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 30 Jan 2026 02:06 PM (IST)

    SIR In UP : मेरठ सदर तहसील में एसआइआर अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई के लिए पहुंच रहे मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी कतारों ...और पढ़ें

    सदर तहसील में सुनवाई के लिए पहुंची मतदाताओं की भीड़। जागरण

    सदर तहसील में सुनवाई के लिए पहुंची मतदाताओं की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. मेरठ सदर तहसील में एसआइआर नोटिस सुनवाई में भीड़।

    2. बुजुर्ग व महिलाएं घंटों लंबी कतारों में परेशान।

    3. जिलाधिकारी ने व्यवस्था सुधारने का दिया आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। एसआइआर अभियान के तहत जारी किए जा रहे नोटिसों की सुनवाई के लिए पहुंच रहे मतदाता परेशान हो रहे हैं। सदर तहसील में तीन विधानसभा क्षेत्रों की सुनवाई की जा रही है। यहां बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं। लंबी लाइनों में खड़े होकर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं को कई घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

    मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुनवाई नए हाल में की जा रही है। यहां 20 से ज्यादा सहायक मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को बैठाया गया है। गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे भी इस हाल में कई सौ मतदाताओं की भीड़ जमा थी।

    बुजुर्गों को हो रही परेशानी

    सरस्वती लोक निवासी 76 वर्षीय हरिभूषण ने बताया कि वे सिंचाई विभाग से सहायक अभियंता के पद से वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। सुनवाई के लिए उन्हें एक घंटे से ज्यादा समय तक लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।

    यहां बुजुर्गों के लिए बैठने के लिए कुर्सी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। गौतमनगर निवासी बुजुर्ग प्रीतम ने बताया कि वे 12 बजे सुनवाई के लिए पहुंचे थे लेकिन एईआरओ के सामने लंबी लाइन थी। हाल में घुटन हो रही थी। ढाई बजे उनकी सुनवाई हुई।
    ढ़ाई घंटे इंतजार करके उनकी हालत खराब हो गई। मेरठ शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सुनवाई तहसील दिवस वाले हाल में कराई जा रही है। इस स्थान पर भीड़ कुछ कम मिली.

    खबरें और भी

    इन्होंने कहा 

    तहसील परिसर में तीन विधानसभा क्षेत्रों की सुनवाई के कारण समस्या हो सकती है। यहां व्यवस्था में सुधार कराकर मतदाताओं को राहत दिलाई जाएगी।

    डा. वी के सिंह, जिलाधिकारी