Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Chunav: मुंबई गए भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, विपक्षी करने लगे ट्रोल तो डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दिया ये जवाब

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:13 AM (IST)

    BJP Candidate Arun Govil News In Hindi मुंबई जाने से पहले अरुण गोविल और उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल ने घरेलू कर्मियों से ली विदा। उनके शहर से जाने के बा ...और पढ़ें

    Arun Govil: मुंबई रवाना होने से पहले अपने सेवादार से मिलते अरुण गोविल, साथ में पत्नी श्रीलेखा गोविल। जागरण
    Arun Govil: मुंबई रवाना होने से पहले अपने सेवादार से मिलते अरुण गोविल, साथ में पत्नी श्रीलेखा गोविल। जागरण

    HighLights

    1. बांस वाली कोठी 244 में रह रहे थे अरुण गोविल
    2. पत्नी श्रीलेखा गोविल के साथ मुंबई गए अरुण गोविल

    जागरण संवाददाता, मेरठ। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान संपन्न होने के दूसरे दिन शनिवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। वह कैंट के सर्कुलर रोड स्थित बांस वाली कोठी 244 में रह रहे थे। यह सेवानिवृत्त जज मुकुल सहरावत की कोठी है।

    यहां पर कार्य करने वाले कर्मियों कल्पना, मीना, बब्लू व रोहित यादव से उन्होंने भावुक पल के बीच विदा ली। उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल ने मुकुल की पत्नी ममता और कर्मियों से विदा ली। लंबे समय से इस कोठी पर कार्य कर रहे सईद भी गोविल के गले लगे और जीत की दुआ की। प्रचार के दौरान उनकी कार में सारथी की तरह रहने वाले जयकरण गुप्ता भी भावुक हुए। बोले, आश्वस्त रहिए हम जीत रहे हैं।

    दिल्ली तक कार से गए

    गोविल ने जाते हुए अंगुलियों से विजयी मुद्रा का चिह्न दिखाया। इसके बाद वह दोनों मुंबई जाने के लिए दिल्ली कार से गए। उनके साथ पार्टी की ओर से चंद्रशेखर उनके साथ दिल्ली तक गए। जागरण संवाददाता ने सुबह ही उनके घर पर उनसे वार्ता की। पूछने पर गोविल ने बताया कि संगठन ने मुंबई बुलाया है। शायद अब कहीं प्रचार की जिम्मेदारी मिले। मतगणना से पहले भी वह मेरठ आते रहेंगे। अब तो यहीं पर स्थायी रहना है।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: 41 डिगी तापमान में भक्तों की आस्था, तेज धूप और तपती धरती पर नंगे कदमों से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

    सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे विरोधी

    उधर, जैसे ही उनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट से उनके मुंबई जाने का फोटो जारी किया गया वैसे ही विरोधी उन्हें ट्रोल करने लगे। अलग-अलग तरह के तंज कसे जाने लगे।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: चुभती-जलती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब तीन दिन लू करेगी परेशान, 43.4 डिग्री पहुंचा आगरा का तापमान

    इस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि संगठन ने गोविल को दो दिन बाद विभिन्न क्षेत्रों में भेजने की तैयारी की है। मतदान संपन्न हुआ है बाकी लोग अपने घर पर आराम कर रहे हैं। गोविल को तो आराम करने का भी अवसर नहीं मिला उन्हें संगठन ने जिम्मेदारी दे दी है। इस पर क्या वह मुंबई नहीं जा सकते। गोविल जीत रहे हैं। यहीं रहकर आदर्श सांसद साबित होंगे।

    खबरें और भी