विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: मेरठ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Published: Sun, 06 Apr 2025 02:40 PM (IST)

Meerut Encounter UP | मेरठ पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। परतापुर पुलिस ने ...और पढ़ें

25 हजारी हिस्ट्रीशीटर और मोबाइल लुटेरा मुठभेड़ में घायल। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
25 हजारी हिस्ट्रीशीटर और मोबाइल लुटेरा मुठभेड़ में घायल। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

HighLights

  1. 25 हजारी हिस्ट्रीशीटर और मोबाइल लुटेरा मुठभेड़ में घायल
  2. पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल

जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर और सदर बाजार पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश और मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में दो अप्रैल को समर गार्डन में वरीश की बेटी आलिया की हल्दी रस्म के कार्यक्रम में म्यूजिक सिस्टम पर डांस करने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर नदीम ने अपने भाई फरमान, दोस्त शाहबाज व जाकिर के साथ मिलकर फायरिंग कर दी थी।

इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले शौकीन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। नदीम तब से फरार चल रहा था। एसएसपी ने नदीम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। परतापुर पुलिस ने शनिवार देर रात में जैनपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

मेरठ पब्लिक स्कूल के पास मुठभेड़

वहीं, दूसरी घटना सदर बाजार के मेरठ पब्लिक स्कूल के पास हुई। 23 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सुमित्रा देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह निवासी वेस्टर्न रोड का मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान सागर पुत्र कृष्ण और हरीश पुत्र सुभाष कश्यप निवासी मोक्षपुरी टीपीनगर के रूप में की।

शनिवार रात में पुलिस ने सागर को दबोच लिया। पुलिस जब उसे मोबाइल बरामद कराने के लिए लेकर जा रही थी तो उसने एसआई विनय कुमार की पिस्टल छीन ली और फायर कर दिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से सागर घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें- सुलतानपुर में ममेरे भाई की हत्या, मामूली सी बात पर टोका तो कुल्हाड़ी से काट डाला; आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।