यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का किया समर्थन, बोले- पृथक प्रदेश ठीक लेकिन मायावती सत्ता में...
Lok Sabha Election 2024 बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पश्चिम उत्तर को प्रथम प्रदेश बनाने की मांग उठाकर पुराना तार छेड़ दि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। (Lok Sabha Election 2024) बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पश्चिम उत्तर को प्रथम प्रदेश बनाने की मांग उठाकर पुराना तार छेड़ दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि "मायावती का पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने का प्रस्ताव उचित है, लेकिन जब वह सत्ता में नहीं आएंगी तो इसका क्या औचित्य है"।
जनता अपना मन बना चुकी है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार 2014 जैसी लहर उठ रही है। बालियान ने एक अक्टूबर 2023 को मेरठ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने की मांग उठाकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी।
मायावती ने केंद्र को भेजा था प्रस्ताव
उन्होंने कहा था कि "छोटे प्रदेश विकास की सीढ़ियां तेजी से चढ़ते हैं"। पश्चिम उत्तर प्रदेश को पृथक प्रदेश बनाने की बात लंबे समय से उठती रही है। मायावती ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश को चार भागों में बांटने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन बात जहां की तहां रुक गई।
भाजपा हमेशा पश्चिम उत्तर प्रदेश को पृथक प्रदेश बनाने का विरोध करती रही है। भाजपा ने एक परामर्श दिया था कि अगर ऐसी स्थित बने तो इसे इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाएगा, और इसका भूगोल पश्चिम उत्तर प्रदेश से अलग होगा।