Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में बाबा हैं… गाने वाली कवयित्री की बनाई फेक आईडी, महिला की आवाज में रिश्तेदारों से की अश्लील बात, गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 11:31 PM (IST)

    UP News- यूपी में बाबा हैं... गीत से धमाल मचाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अंबर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाने वाले को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

    यूपी में बाबा हैं… गाने वाली सिंगर की बनाई फेक आईडी, महिला की आवाज में रिश्तेदारों से की अश्लील बात, गिरफ्तार
    यूपी में बाबा हैं… गाने वाली सिंगर की बनाई फेक आईडी, महिला की आवाज में रिश्तेदारों से की अश्लील बात, गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी में बाबा हैं... गीत से धमाल मचाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अंबर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाने वाले को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला की आवाज में तीन महीने से कवयित्री की महिला रिश्तेदारों से अश्लील बातें कर रहा था। 

    पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। अनामिका की छवि को धूमिल करने के लिए मयूर बंसल ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। वह महिला की आवाज में उनकी महिला रिश्तेदारों से अश्लील बातें करने लगा।

    पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार 

    एक महीने बाद जब कवयित्री को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मयूर बंसल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका मकसद सिर्फ कवयित्री की छवि धूमिल करना था।

    पहले भी समझा चुकी हैं अनामिका

    अनामिका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरोपित अश्लील बातें करने की हद पार कर चुका था। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने मैसेंजर के माध्यम से आरोपी से बात की और उसे समझाने की कोशिश की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्‍मेलन: बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा ने भारत के 125 प्रतिनिधियों का किया प्रतिनिधित्व  

    उन्होंने कहा कि आरोपी ने ठगी की भी कोशिश की, लेकिन उनकी कोई भी रिश्तेदार उसके झांसे में नहीं आईं। अनामिका ने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी छवि धूमिल करने में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: UP News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में शर्मनाक घटना, वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर शराबी ने किया पेशाब