यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather update: पश्चिमी यूपी में सीजन का पहला कोहरा, मेरठ में दृश्यता 50 मीटर, मुजफ्फरनगर-शामली में हाईवे पर थमी रफ्तार
Meerut Weather update उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार सुबह घने कोहरे ने मुजफ्फरनगर मेरठ और बिजनौर को ...और पढ़ें

HighLights
- कोहरे की चादर से लिपटा शामली, लाइट जलाकर गुजरे वाहन
- मुजफ्फरनगर में घना कोहरा और तेज हवा ने बदला मौसम, बढ़ी सर्दी
- बिजनौर में नवंबर में चली शीतलहर, मौसम ने बदली करवट
जागरण संवाददाता, मेरठ/बिजनौर/मुजफ्फरनगर/शामली। Up Weather updateनवंबर के दूसरे सप्ताह में बुधवार प्रातः कोहरा छा गया। शहर से लेकर देहात तक मानो सब कुछ कोहरे की चादर में लिपट गया। सीजन का पहला कोहरा देखकर घर से निकले लोगों वाहनों की हेडलाइट और पार्किंग लाइट ऑन करनी पड़ी। सड़क पर दृश्यता बहुत कम रही। कोहरे के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया गया है।
मौसम विज्ञानियों ने पहले ही कोहरे का अंदेशा जताया था। हवा में प्रदूषित कणों का घनत्व भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकता है। हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव और हवा की गति भी कम रही। बुधवार सुबह आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत सिटी डॉट आइएमडी वेबसाइट के अनुसार 98 प्रतिशत रहा।

कोहरे की चादर से लिपटा शामली, लाइट जलाकर गुजरे वाहन
शामली में बुधवार को कोहरे ने जिले को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी हुई और हाईवे पर वाहनों की लाइन देखी गई। तो वही बढ़ी ठंड से भी लोग कपड़ों को लपेटकर बचाव करते दिखे। पिछले कई दिनों से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दिख रही है। हालांकि यह ठंड सुबह व शाम में ज्यादा दिख रही है।

बुधवार को सुबह सवेरे से ही शामली में घना कोहरा छाया छाया रहा। नेशनल हाईवे पानीपत खटीमा मार्ग, दिल्ली यमुनोत्री मार्ग, मेरठ करनाल हाईवे सहित ग्रामीण सड़कों पर भी वाहन चालक लाइट जलाकर गुजरते रहे। वहीं दूसरी ओर स्मॉग का असर भी देखा गया। मंगलवर शाम से भी स्मॉग से आंखों में जलन और सांस लेने में लोगों को तकलीफ रही। सबसे ज्यादा मुश्किल बुजुर्ग ओर बच्चों के साथ ही अस्थमा, ह्रदय रोगियों में देखने को मिली। मंगलवार को स्मॉग 225 था।
खबरें और भी
.jpg)
घना कोहरा और तेज हवा ने बदला मौसम, बढ़ी सर्दी
बुधवार की सुबह मुजफ्फरनगर में मौसम का मिजाज बदल गया। सीजन का पहला घना कोरा छाए रहने के साथ ही तेज हवा भी चली। इसकी वजह से सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते कई दिन से वायुमंडल में स्मॉग बना हुआ था। मंगलवार को सुबह से रात तक स्मॉग की चादर छाई रही।

वहीं बुधवार की सुबह अलग ही नजारा सामने था। सुबह नौ बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए थे। चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही तेज हवा भी चलती रही। इसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसमें बुधवार को लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। सर्दी का अहसास बढ़ने की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने आरंभ कर दिए हैं।

छाया घना कोहरा, तापमान ने लगाया गोता
बिजनौर में सुबह शाम की ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी के बीच बुधवार को एकदम से मौसम ने करवट बदली है। सुबह के समय छाए घने कोहरे और हवा के झोंकों ने मौसम ठंडा कर दिया। घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही।

नवम्बर में मौसम धीरे धीरे करवट बदल रहा है। सुबह शाम को तो ठंडक का अहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी रहती है। एसी तो काफी पहले बंद हो चुके हैं लेकिन पंखे अब भी दिन रात चल रहे हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही जा रहा है। एक दो बार सुबह के समय हल्का कोहरा आया लेकिन तुरंत ही छंट गया।

बुधवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा और सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। हवा के ठंडे झोंके भी चलते रहे। मौसम बहुत ठंडा रहा। सुबह लगभग सात बजे न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और हवा ने एकदम से मौसम बदल दिया और सुबह के समय ही लोगों और बच्चों के शरीर पर गर्म कपड़े दिखाई दिए। एकदम से कोहरा छंटने की कोई संभावना भी दिखाई नहीं दे रही थी।