यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Election 2024: दो दिन पहले अखिलेश के मंच पर थे, अब पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए विपिन मनोठिया, वाल्मीकि समाज से आते हैं
भाजपा में शामिल होने वाले विपिन मनोठिया हापुड़ में दो दिन पहले अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल हुए थे। पत्नी दीपू मनोठिया और अपने समर्थकों के साथ अब भग ...और पढ़ें

HighLights
- विपिन ने पत्नी और समर्थकों के साथ भाजपा कीसदस्यता की ग्रहण
- मेरठ से सुनीता वर्मा को दिया है सपा ने टिकट
जागरण संवाददाता, मेरठ। सपा नेता विपिन मनोठिया ने अपनी पत्नी, पिता व 51 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंश की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कराई गई। दो दिन पहले ही हापुड़ रोड पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा हुई थी। उस मंच पर विपिन भी थे।
वाल्मीकि समाज के नेता हैं विपिन
विपिन वाल्मीकि समाज के नेता हैं ऐसे में मतदान के समय पूर्व ही उनके दल बदलने से भाजपा को लाभ और सपा को नुकसान हो सकता है। उनकी पत्नी दीपू मनोठिया 2017 में सपा के टिकट से बसपा की सुनीता वर्मा के सामने चुनाव लड़ी थीं। तब सुनीता वर्मा जीत गई थीं। महापौर बनने के कुछ साल बाद सुनीता सपा में आ गई थीं। इस बार लोकसभा चुनाव में सुनीता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़ेंः दुल्हन की डिमांड पर बैंड-बाजा, बरात लेकर आया दूल्हा, युवती ने फेरे लेने से किया इनकार, बोली- मैं तो इससे करूंगी शादी
मनोठिया को पार्टी में शामिल कराने में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर व जयवीर सिंह ने भूमिका निभाई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल, विवेक रस्तोगी उपस्थित रहे।

