यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meerut News: 20 दिन तक नहीं मिलेगा गंगाजल, दिल्ली जल बोर्ड व मेरठ क्षेत्र में होगी परेशानी, दीपावली की रात छोड़ा जाएगा जल
Ganga Water Supply Stop Meerut News In Hindi गंगनहर में औसतन 11 हजार क्यूसेक गंगाजल आपूर्ति होती है। अवैध सिंचाई अतिक्रमण या अन्य किसी सुझाव के लिए सि ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली जल बोर्ड व मेरठ क्षेत्र को गंगाजल नहीं मिलेगा
- गंगाजल आपूर्ति 20 दिन तक बंद रहेगी
जागरण संवाददाता, मेरठ। रजवाहों व अल्पिकाओं की सिल्ट सफाई के लिए वार्षिक नहरबंदी के अंतर्गत कल यानी 24 अक्टूबर की रात हरिद्वार से गंगनहर में गंगाजल आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
गंगाजल आपूर्ति 20 दिन तक बंद रहेगी। इसमें गंगनहर से जुड़े सभी रजवाहों व माइनरों (अल्पिकाओं) की सिल्ट सफाई की जाएगी। सिल्ट सफाई के बाद दीपावली की रात 12 नवंबर 2023 को हरिद्वार से गंगाजल छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड व मेरठ क्षेत्र को गंगाजल नहीं मिलेगा।
हर वर्ष दीपावली से पहले होती है नहरबंदी
सिंचाई विभाग द्वारा हर वर्ष दीपावली से पहले वार्षिक नहरबंदी की जाती है। इसके अंतर्गत गंगनहर से जुड़े सभी रजवाहों व अल्पिकाओं में जमी सिल्ट को जेसीबी मशीनों की सहायता से बाहर निकालकर साफ किया जाता है। इसका उद्देश्य किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए जल सुगमता से पहुंचाना है। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई में आसानी होती है।
ये भी पढ़ेंः Agra News: शादी के कई वर्षाें बाद बदला पति का मन, पत्नी की बचत पर बुरी नजर, 'रकम दो या फिर तलाक'
साफ कर लिए जाएंगे रजवाहे
सिंचाई विभाग गंगनहर खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार लांबा ने बताया कि रजवाहों व अल्पिकाओं की सिल्ट सफाई के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मेरठ क्षेत्र में रजवाहों की लंबाई लगभग 375 किमी और अल्पिकाओं की लंबाई 299 किमी है।
ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: धुंध के साथ होगी सुबह की शुरुआत, दिन में गर्म और रात में गुलाबी ठंडक का अहसास कराएगा मौसम
अधिशासी अभियंता ने बताया कि रजवाहे 50 प्रतिशत और अल्पिकाएं शत-प्रतिशत साफ किए जाएंगे। इन्हें नहरबंदी से एक सप्ताह पूर्व बंद कर दिया जाएगा। सिल्ट सफाई के लिए शासन को साढ़े तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। इसमें दो करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

