विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में तीन वर्षीय बालिका को घर में बुलाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:35 PM (IST)

मीरजापुर के अदलहाट क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने तीन वर्षीय बालिका को दाना खिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म ...और पढ़ें

मीरजापुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

मीरजापुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

HighLights

  1. मीरजापुर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

  2. दाना खिलाने के बहाने घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट लगाया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अदलहाट क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे 50 वर्षीय व्यक्ति ने तीन वर्षीय बालिका को दाना खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दर्द से बालिका के चीखने-चिल्लाने पर स्वजन आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बालिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित उसे दाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। बालिका की चीख सुनकर वे वहां पहुंचीं और आरोपित को घटना को अंजाम देते देखा। मां ने तत्काल डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

घायल बालिका को एंबुलेंस से मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कालेज के जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित बचाऊ सकरौड़ी गांव का निवासी है। बताया गया कि उसके घर के लोग पंजाब गए हुए थे और मकान खाली था। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।